शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home अद्भुत कहानियां

‘मैं और मां’… PM मोदी की वेबसाइट पर बना ‘मां’ के नाम का सेक्शन, दिखी पीएम के जन्म से लेकर हिराबा के निधन तक की झलक

by Anu Kadyan
मार्च 12, 2023
in अद्भुत कहानियां, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मां बस एक शब्द नहीं है बल्कि जीवन का वो अभिन्न अंग है जो पहली से अंतिम सांस तक हमारे साथ रहती है। निधन के बाद उनकी यादें हमें परेणा देती है। पीएम मोदी आज भी अपनी से परेणा लेते है। दरअसल उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर उनकी मां हीराबेन मोदी को समर्पित एक सेक्शन बनाया गया है। जिसमें हीराबा के जीवन से जुड़ी बातें, उनके फोटो-वीडियो और उनकी सीख है। इसमें चार अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। जिसमें हीराबा की पब्लिक लाइफ, देश की यादों में हीराबा, हीराबा के निधन पर दुनियाभर के नेताओं के शोकसंदेश के अलावा मातृत्व को सेलिब्रेट करने के लिए टेम्पलेट दिया गया है। पिछले साल 30 दिसंबर को हीराबा का निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ये माइक्रोसाइट लॉन्च की गई।

‘मैं और मां’

इसकी शुरुआत में एक वीडियो के जरिए हिराबा के लिए पीएम मोदी के दिल की बातों को खूबसूरती से पेश किया गया है। इस वीडियो में पीएम मोदी के बचपन से लेकर उनकी मां के निधन तक का वक्त दिखाया गया है।

RELATED NEWS

Amazon Mobile Theft Case

Mobile Theft : दिल्ली से शुरू हुई जांच बुलंदशहर तक पहुंची, पुलिस ने कैसे खोला करोड़ों की चोरी का राज

जुलाई 3, 2026
: Amarnath Yatra 2026

Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ गुफा की खोज सबसे पहले किसने की थी? बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू,जानिए इसका धार्मिक महत्व

जुलाई 3, 2026

वीडियो के अंत में पीएम मोदी के शब्दों को आवाज दी गई है। जिसमें कहा गया, ‘पूज्य मां, आज आप नहीं रहे। फिर भी आपके दिए संस्कार मेरे मनो-मस्तिष्क पर आपके दो हाथों की तरह फैले हैं, जो मुझे शक्ति, शिक्षा देते हैं। नमन करना, माथे पर तिलक लगाना, हाथ थामना, दीया जलाना, मिठाई खिलाना, चरणस्पर्श करके मेरी अंगुलियों के छोर से आपकी ऊर्जा का मेरी नस-नस तक पहुंचना, ये चंद स्मृतियां ही मेरे और आपके बीच का अब नया पुल हैं मां। तुमसे मिलने का ये नया सेतु है मां। अब मैं इसी पर टहला करूंगा। जब कभी जीवन में संघर्ष या हर्ष मिले, आगे कहीं भी रहूंगा, आपकी कमी हमेशा रहेगी।

मां के नाम 4 सब-सेक्शन

इस माइक्रोसाइट में चार सेक्शन बने हैं। इसमें पहला है लाइफ इन पब्लिक डोमेन, जिसमें हीराबा की पब्लिक लाइफ से जुड़ी फोटो-वीडियो, उनकी कही गई बातें और उनसे जुड़ा आर्टवर्क शामिल है। दूसरा सेक्शन है नेशन रिमेंबर्स, जिसमें हिराबा के निधन की टेलीविजन, प्रिंट और डिजिटल कवरेज, ट्विटर और नमो ऐप पर आए शोक संदेश और श्रद्धांजलि शामिल हैं।

वहीं तीसरा सेक्शन है वर्ल्ड लीडर्स कंडोल, जिसमें हीराबा के निधन पर दुनियाभर के नेताओं की तरफ से आए शोक संदेश शामिल है। इसके आखिरी सेक्शन है सेलिब्रेट मदरहुड, जिसमें पीएम मोदी और हिराबा की तस्वीरों के चार टेम्पलेट दिए हैं। आप लोग इनमें से कोई एक तस्वीर चुनकर उसमें अपना संदेश लिखकर उसे पोस्ट कर सकते हैं। जिसे इस वेबसाइट पर दिखाया जाएगा।

”मां, ये सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि…”

पीएम मोदी ने अपनी मां के जीवन का 100वां वर्ष शुरू होने के मौके पर एक ब्लॉग लिखा था। जिसमें उन्होंने हिराबा के प्रेम, त्याग और तपस्या के बारे में लिखा था। उन्होंनें लिखा था कि ‘मां, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है। ये जीवन की वो भावना होती जिसमें स्नेह, धैर्य, विश्वास और कितना कुछ समाया होता है।

दुनिया का कोई भी कोना या कोई भी देश हो, हर संतान के मन में सबसे अनमोल स्नेह मां के लिए होता है। मां, सिर्फ हमारा शरीर ही नहीं गढ़ती, बल्कि हमारा मन, हमारा व्यक्तित्व और हमारा आत्मविश्वास भी गढ़ती है। अपनी संतान के लिए ऐसा करते हुए वो खुद को खपा देती है। वह खुद को भुला देती है।

”अगर पिता आज होते तो…”

पीएम ने आगे लिखा कि आज मैं अपनी खुशी, अपना सौभाग्य, आप सबसे साझा करना चाहता हूं। मेरी मां, हीराबा आज 18 जून को अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं। हीराबा का जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है। अगर पिताजी आज होते, तो पिछले सप्ताह वो भी 100 वर्ष के हो गए होते। 2022 एक ऐसा वर्ष है जब मेरी मां का जन्मशताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है। इसी साल मेरे पिताजी का भी जन्मशताब्दी वर्ष पूर्ण हुआ है।’ 

Tags: A section named 'MotherHirabaMain aur MaaNews1IndiaPM Modi's website
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Amazon Mobile Theft Case

Mobile Theft : दिल्ली से शुरू हुई जांच बुलंदशहर तक पहुंची, पुलिस ने कैसे खोला करोड़ों की चोरी का राज

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Amazon mobile theft case : आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। ग्राहक ऑर्डर करने के बाद...

: Amarnath Yatra 2026

Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ गुफा की खोज सबसे पहले किसने की थी? बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू,जानिए इसका धार्मिक महत्व

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Amarnath Yatra 2026 : इस साल की पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था...

Sonam Raghuvanshi Bail Case

Supreme Court: सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार मेघालय सरकार से मांगा हलफनामा

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Sonam Raghuvanshi Bail Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई...

Farrukhabad Roadways Bus Accident

Bus Accident: एटा में हुए भीषण सड़क हादसे में फर्रुखाबाद के तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम, कई अन्य घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Farrukhabad Roadways Bus Accident: फर्रुखाबाद जिले के तीन परिवारों पर गुरुवार रात दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एटा जिले के...

: Kanpur Woman Assault Case

Woman Assault : कानपुर में महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Kanpur Woman Assault Case:कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित तौर पर बीच सड़क पर मारपीट...

Next Post

सतीश कौशिक के आखिरी शब्द, मौत नहीं हत्या है ये, 15 करोड़ के लिए मार डाला- महिला का दावा

Rampur: सरकार के खिलाफ इस्लामिक धर्मगुरु निकालेंगे तिरंगा यात्रा, कहा- हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले चाहते हैं मुल्क का एक और बंटवारा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist