सोशल मीडिया पर आए दिन ढेरों वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों का ध्यान अपने तरफ खींच लेते हैं। ऐसा ही एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख काफी पसंद भी कर रहे है और उसे देखकर हैरान भी हैं। दरअसल इस वीडियो में लड़की ने बियर पीने में रिकॉर्ड कायम किया है। जिसमें में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि एक लड़की किसी बार में बियर का लुत्फ उठा रही है। हालांकि, वह सामान्य लोगों की तरह बियर नहीं पी रही है, बल्कि रिकॉर्ड बनाने के लिए ड्रिंक कर रही है।
दोनों हाथों में थामा गिलास फिर…
ऐसा कभी-कभार ही देखने को मिलता है। खासकर जब कोई शर्त या बेट लगती है। तभी कोई ऐसी हरकत करता है। इस वीडियो में भी लड़की कुछ ऐसा ही करने के मूड में दिखाई दे रही है। वह कुछ तूफानी करने के लिए तूफानी अंदाज में बियर पीती है। लड़की जंबो गिलास में बियर पी रही है।
गिलास को पकड़ने के लिए वह दोनों हाथ का इस्तेमाल करती है। इसके बाद वह एक सांस में पूरी बियर पीने की कोशिश करती है। हालांकि इसमें वह सफल नहीं हो पाती। वह कई घूंट में बियर पीती है। यह वीडियो बेहद फनी है।
यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट
इस वीडियो को Fun Viral Vids नाम के यूजर द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि जब डॉक्टर आपको एक दिन में केवल एक गिलास बियर पीने देता हैं। इस वीडियो को 1 हजार लोगों ने पसंद किया है। वहीं एक यूजर्स वीडियो देख लड़की की जमकर तारीफ की है तो वहीं दूसरे यूजर ने आलोचना करते हुए लिखा है कि जब आप दोनों हाथों से बियर की गिलास पकड़ते हैं। उससे समझ आ जाता है कि आप बच्चे हैं।