Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Video Viral: दिव्यांग दुल्हन को व्हील चेयर पर बैठकर दूल्हे ने लिए 7 फेरे,

Video Viral: दिव्यांग दुल्हन को व्हील चेयर पर बैठकर दूल्हे ने लिए 7 फेरे, विदाई के दौरान गोद में उठाकर कार में बैठाया

आपने अक्सर शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखे होंगे। जहां शादियों में हंसी-खुशी के साथ कुछ बेहद इमोशनल करने वाले पल होते हैं। यूजर्स इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। शादी किसी इंसान के लिए इसलिए भी खास होती है क्योंकि वह दिलों का बंधन होता है। ऐसा बंधन जिमने बंध कर दूल्हा-दुल्हन दोनों जीवन पर एक दूसरे का हाथ थमे रखने और साथ चलने की कसमें खाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाओगे। दरअसल इस वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन का बेहद ख्याल रखता हुआ नजर आ रहा है।

मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से…

https://www.instagram.com/reel/CgTxUE3vQ7g/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि दूल्हन दिव्यांग है। इसलिए वह अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो सकती है। ऐसे में दुल्हन व्हील चेयर पर बैठी है और दूल्हा उसके साथ फेरे लेता दिख रहा है। तो वहीं आगे वीडियो में दिख रहा है कि विदाई के समय दूल्हा दुल्हन को खुद ही गोद में उठा कर कार तक लेकर जाता है। 

शादी का ये प्यार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम के weddingmomentslove नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि मिले हो तुम हमको, बड़े नसीबों से। दूल्हा शादी में अपनी दुल्हन का इस तरह ख्याल रख रहा है जो बेहद इमोशनल करने वाला है। 

ये भी पढ़े-ढाई फीट के अजीम मंसूरी बन गए दुल्हा, बज गई शहनाई, चढ़ गए घोड़ी, तीन फीट की दुल्हनिया बुशरा का थामा हाथ

Exit mobile version