Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जब अजगर पर भारी पड़ा बंदर, अजगर ने भागकर बचाई अपनी जान

जब अजगर पर भारी पड़ा बंदर, अजगर ने भागकर बचाई अपनी जान

फरीदाबाद। अजगर के बारे में ये कहा जाता है कि वो किसी भी जानवर को निगल सकता है। लेकिन फरीदाबाद में इसका उल्टा हुआ। सोमवार को सूरजकुंड के परसोन मंदिर के पास करीब 12 फुट लंबे अजगर ने बंदर को निगल लिया। कुछ देर बाद अजगर खुद भी मुसीबत में फंस गया और बंदर को हजम नहीं कर सका। कुछ ही देर में उसकी जान भी आफत में पड़ती दिखाई दी। वह जोर-जोर से छटपटाने लगा। बार-बार पलटी मारने लगा। देखते ही देखते बंदर को उगल दिया। तब तक बंदर की मौत हो चुकी थी।

बंदर को उगलने के बाद अजगर भी स्वस्थ दिखाई नहीं दिया। वह कुछ देर तक जमीन पर पड़ा रहा, फिर धीरे-धीरे झाडिय़ों की ओर सरकने लगा। ये वाक्या देखा अनखीर गांव के रहने वाले अनिल व उसके साथियों ने देखा। अनिल ने बताया कि सोमवार को वह अरावली में अपने पशुओं को देखने के लिए गया था। उसने यहां अजगर को देखा। उन्होंने पास जाकर देखा तो एक अजगर का पेट काफी फूला हुआ था। अनिल को लगा कि इसने किसी जानवर को निगल लिया है। इसलिए उसकी निगरानी करने लगे। काफी देर तक पलटी मारने के बाद अजगर बंदर को उगल दिया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कई बार ऐसे जानवर निगलने के बाद अजगर की जान भी आफत में आ जाती है। पचा न पाने की वजह से वह इसे तुरंत निकालने की कोशिश करता है। ऐसी स्थिति में अजगर की जान भी जा सकती है। तुरंत उल्टी करने पर ही अगजर अपनी जान बचा सकता है। अब कई दिन तक अजगर की हालत ठीक नहीं रहेगी।

Exit mobile version