Site icon News1India

Gold Silver Price: सोने-चांदी की तेजी एक दिन में हवा, COMEX में चांदी और गोल्ड कितना टूटे, जानिए आज के ताजा रेट

Gold Silver Price: नई दिल्ली| सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी महज एक दिन में ही हवा हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX Gold Silver Price) में आज, मंगलवार को गोल्ड और सिल्वर दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे बड़ा झटका चांदी के निवेशकों को लगा है। COMEX पर चांदी 3.35% यानी 1.435 डॉलर टूटकर 41.740 डॉलर पर आ गई, जबकि इसका पिछला स्तर 43.810 डॉलर था। वहीं, सोने की चमक भी फीकी पड़ी है। कॉमेक्स गोल्ड 0.82% यानी 29.90 डॉलर की गिरावट के साथ 3,621.50 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। गोल्ड और सिल्वर के अलावा दूसरी कीमती धातुओं में भी भारी बिकवाली दिख रही है।

भारत में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

आज मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज सुबह के सेशन में बंद रहा। लेकिन शाम 5 बजे खुलते ही सोने और चांदी के दाम गिर गए। सोना 1556 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 4984 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया। खबर लिखे जाने तक सोना 1,25,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा, जबकि पिछले दिन यह 1,25,996 रुपए पर क्लोज हुआ था। वहीं चांदी में 3% तक की गिरावट दर्ज हुई और यह 3248 रुपए सस्ती होकर 1,50,969 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।

IBJA पर क्या हैं गोल्ड-सिल्वर के रेट?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के पिछले दिन यानी 23 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,25,123 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इसी तरह, 22 कैरेट सोने के दाम 1,14,613 रुपए और 18 कैरेट गोल्ड के दाम 93,842 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं चांदी 1,52,941 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

गोल्ड में क्यों आई बड़ी गिरावट?

ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं केडिया रिसर्च एंड लर्निंग हब के रिसर्च एनालिस्ट नितिन केडिया ने बताया कि तुर्की के केंद्रीय बैंक के गवर्नर फातिह कराहान ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर विदेशी मुद्रा जुटाने के लिए बैंक गोल्ड स्वैप जैसे साधन इस्तेमाल कर सकता है। बाजार के लिए अहम सवाल यह है कि बैंक सोने के बदले कुछ समय के लिए डॉलर जुटाएगा या खुले बाजार में सोना बेचेगा। सोने के लिए 3,609 डॉलर प्रति औंस पहला सहारा है। इसके नीचे भाव टिके तो 3,580 डॉलर की परीक्षा हो सकती है। ऊपर 3,655 डॉलर पहली रुकावट है।

चांदी पर क्या है नितिन केडिया की राय?

नितिन केडिया ने चांदी को लेकर कहा कि तुर्की के बयान का असर अप्रत्यक्ष है। आज ज्यादा अहम संकेत यह है कि डॉलर इंडेक्स लगभग स्थिर रहने पर भी दोपहर तक चांदी 3.35% गिरी, जबकि सोने में गिरावट 0.90% थी। 41.50 डॉलर प्रति औंस पहला सपोर्ट है। इसके नीचे भाव टिके तो गिरावट 39.70 डॉलर तक बढ़ सकती है। वापसी में खरीदारों की पहली परीक्षा 43.80 डॉलर पर होगी। इसे पार कर टिकने पर 44.50 डॉलर अगली रुकावट है।

Exit mobile version