गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बिजनेस

Meesho Success Story: IIT से IAS का सपना टूटा, स्टार्टअप भी हुआ फ्लॉप; फिर खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी

आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई करने वाले विदित आत्रे ने पहले आईएएस बनने का सपना देखा, लेकिन UPSC में सफलता नहीं मिली। कॉरपोरेट नौकरी के बाद उन्होंने पहला स्टार्टअप शुरू किया, जो कुछ ही महीनों में बंद हो गया। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और संजीव बर्नवाल के साथ Meesho की शुरुआत की, जिसने भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 20, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Meesho पर बिक रहे थे नकली सामान, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए लिस्टिंग हटाने के आदेश,जाने क्या क्या है लिस्ट में

Meesho पर बिक रहे थे नकली सामान, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए लिस्टिंग हटाने के आदेश,जाने क्या क्या है लिस्ट में

अगस्त 10, 2026

Meesho Success Story: विदित आत्रे ने 2012 में आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईटीसी और ई-कॉमर्स कंपनी LimeRoad में काम किया। हालांकि उनके मन में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बनने की इच्छा थी। कड़ी मेहनत के बावजूद यह सपना पूरा नहीं हो सका।

पहला स्टार्टअप हुआ फ्लॉप

कॉरपोरेट नौकरी के बाद विदित ने अपने आईआईटी के साथी संजीव बर्नवाल के साथ 2015 में Fashnear नाम से हाइपरलोकल फैशन ऐप शुरू किया। इसका उद्देश्य स्थानीय दुकानों के कपड़ों को ऑनलाइन ग्राहकों तक पहुंचाना था। हालांकि बिजनेस मॉडल और दुकानदारों की कम प्रतिक्रिया के कारण यह स्टार्टअप कुछ ही महीनों में बंद हो गया।

Fashnear की नाकामी से निकला Meesho का आइडिया

पहली असफलता के बाद दोनों संस्थापकों ने छोटे शहरों और कस्बों के कारोबार को समझने पर ध्यान दिया। उन्होंने देखा कि कई महिलाएं और छोटे दुकानदार WhatsApp और Facebook के जरिए सामान बेच रहे थे। इसी मॉडल को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए दिसंबर 2015 में Meesho की शुरुआत हुई।

Y Combinator से मिला बड़ा ब्रेक

2016 में Meesho को अमेरिकी स्टार्टअप एक्सीलेटर Y Combinator के कार्यक्रम के लिए चुना गया। इसके बाद SoftBank, Meta, Prosus और Sequoia जैसे बड़े निवेशकों का समर्थन मिला। कंपनी ने छोटे शहरों और मध्यमवर्गीय ग्राहकों पर खास फोकस किया।

आज ई-कॉमर्स की बड़ी ताकत

Meesho ने छोटे विक्रेताओं और घर से कारोबार शुरू करने वालों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म दिया। कंपनी का विस्तार देश के बड़े हिस्से में हो चुका है और इसकी वैल्यूएशन करीब ₹95,000 करोड़ बताई गई है। विदित आत्रे की कहानी बताती है कि असफलता के बाद सही रणनीति और लगातार प्रयास सफलता की नई राह खोल सकते हैं।

Tags: MeeshoStartup Success StoryVidit Aatrey
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Meesho पर बिक रहे थे नकली सामान, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए लिस्टिंग हटाने के आदेश,जाने क्या क्या है लिस्ट में

Meesho पर बिक रहे थे नकली सामान, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए लिस्टिंग हटाने के आदेश,जाने क्या क्या है लिस्ट में

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के बीच नकली कॉस्मेटिक और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की बिक्री चिंता का विषय बन रही है।...

Next Post
CNG Safety: सीएनजी वाहन और पंप पर इन गलतियों से रहें सावधान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

CNG Safety: सीएनजी वाहन और पंप पर इन गलतियों से रहें सावधान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist