सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

NPS Swasthya: अब रिटायरमेंट सेविंग्स के साथ मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस भी जानें नए नियम और फायदे

NPS Swasthya के जरिए रिटायरमेंट के लिए निवेश और हेल्थ इंश्योरेंस को एक साथ जोड़ा गया है। योजना में सुपर टॉप-अप कवर, परिवार के सदस्यों के लिए सुरक्षा और इलाज के खर्च के लिए सीमित निकासी की सुविधा मिलेगी। नए नियमों के तहत हेल्थ इंश्योरेंस लेना अनिवार्य होगा और प्रीमियम न भरने पर अकाउंट सामान्य NPS मॉडल में जा सकता है।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on Twitter

NPS Swasthya: पेंशन फंड रेगुलेटर PFRDA ने NPS Swasthya को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। इस योजना में रिटायरमेंट के लिए NPS निवेश के साथ सुपर टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी। नए नियमों के तहत इस हेल्थ इंश्योरेंस कवर को लेना जरूरी होगा। नियम तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

पति-पत्नी और दो बच्चों को मिलेगा कवर

NPS Swasthya को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला NPS इन्वेस्टमेंट अकाउंट और दूसरा सुपर टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस अकाउंट होगा। NPS में शामिल होने के पात्र व्यक्ति इस विकल्प को चुन सकते हैं। फैमिली फ्लोटर पॉलिसी में पति या पत्नी और दो बच्चों को कवर मिलेगा, जबकि माता-पिता इस स्टैंडर्ड कवर में शामिल नहीं होंगे।

RELATED NEWS

Health  Insurance Renewal करते समय रहें सतर्क, कंपनियों की इन तरीकों से बढ़ सकता है आपका खर्च

Health Insurance Renewal करते समय रहें सतर्क, कंपनियों की इन तरीकों से बढ़ सकता है आपका खर्च

जून 14, 2026
Health Insurance

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 70 साल से अधिक बुजुर्गों को अब मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस

सितम्बर 11, 2024

₹1,000 से शुरू होगा अकाउंट

खाता शुरू करने के लिए सालाना हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम के अलावा ₹200 का सालाना मेंटेनेंस चार्ज और कम से कम ₹1,000 का शुरुआती निवेश करना होगा। इसके बाद ₹10 से भी योगदान जारी रखा जा सकता है। पेंशन फंड कॉर्पस पर सालाना अधिकतम 0.08% चार्ज ले सकता है। इसमें 18 से 70 साल तक एंट्री और 85 साल तक इंश्योरेंस रिन्यूअल का विकल्प है।

₹30 लाख तक का हेल्थ कवर

डिडक्टिबल के आधार पर अलग-अलग कवर मिलेंगे। ₹10,000 डिडक्टिबल पर ₹1 लाख, ₹50,000 पर ₹5 लाख, ₹1 लाख पर ₹10 लाख और ₹3 लाख डिडक्टिबल पर ₹30 लाख तक का फैमिली फ्लोटर कवर उपलब्ध होगा।

इलाज के लिए 25% तक निकासी

अस्पताल और इलाज से जुड़े खर्चों के लिए कुल जमा योगदान का 25% तक निकाला जा सकेगा। इसके लिए वेटिंग पीरियड या निकासी की तय संख्या नहीं होगी। रकम सीधे खाताधारक को देने के बजाय अस्पताल या हेल्थकेयर सेंटर को भुगतान की जाएगी। प्रीमियम न भरने पर 90, 60 और 30 दिन पहले अलर्ट भेजे जाएंगे। ग्रेस पीरियड खत्म होने के बाद कवर बंद होकर अकाउंट सामान्य All Citizen Model में ट्रांसफर हो जाएगा।

 

Tags: health insuranceNPS Swasthya
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Health  Insurance Renewal करते समय रहें सतर्क, कंपनियों की इन तरीकों से बढ़ सकता है आपका खर्च

Health Insurance Renewal करते समय रहें सतर्क, कंपनियों की इन तरीकों से बढ़ सकता है आपका खर्च

by Sadaf Farooqui
जून 14, 2026

Insurance Renewal: डिजिटल दौर में हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यू करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। एक मैसेज या...

Health Insurance

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 70 साल से अधिक बुजुर्गों को अब मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 11, 2024

Health Insurance: भारत में अब 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग आयुष्मान भारत (हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम) के तहत...

LIC Health Insurance, LIC New Plan, lic stock, lic share price, lic shares, lic results, LIC health insurance Entry

Lic New Plan : अब LIC भी बेचेगी हेल्थ इंश्योरेंस! कंपनी ने कर ली है पूरी तैयारी

by Gulshan
मई 28, 2024

Lic New Plan : देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी को लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आई...

Next Post
Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tata Aeris: टिगोर की जगह आ रही नई नई कार, जाने इन फीचर के साथ कब होगी लॉन्च

Tata Aeris: टिगोर की जगह आ रही नई नई कार, जाने इन फीचर के साथ कब होगी लॉन्च

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In