दिल्ली में कोहरे की चादर, कश्मीर में बर्फ का कहर, जानें यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में मौसम का कैसा है असर ?

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। घने कोहरे और शीतलहर का असर ट्रेनों और फ्लाइट्स की आवाजाही पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और सर्द हवाओं के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में भी शीतलहर और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Weather Update

Weather Update : रविवार को दिल्ली में कोहरे के कारण लोगों का इधर-उधर देखना बेहद मुश्किल हो गया था। वहीं, ठंड के इस रूप को देखते हुए झारखंड सरकार ने शीतलहर को ध्यान में रखते हुए 7 से 13 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। कश्मीर घाटी के कई इलाकों में तापमान हिमांक बिंदु के करीब पहुंच गया, जहां रविवार को ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में भी सर्दी का प्रकोप जारी रहा।

अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य हो गई, जिससे कई उड़ानें और ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि सोमवार को आकाश में सामान्यतः बादल छाए रह सकते हैं और सुबह गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकांश स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे की संभावना है। दिनभर आसमान बादलों से ढका रहेगा और सुबह के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 7 जनवरी को भी तापमान इसी स्तर पर रहने की उम्मीद है।

हालांकि, 8 से 10 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक गिर सकता है। 8 जनवरी को कुछ इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। 11 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी और आकाश में बादलों के छाए रहने का अनुमान है। उस दिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रह सकता है।

उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। दोनों क्षेत्रों में शीतल दिन और घने कोहरे का असर बना रहेगा। लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद के लिए शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : इस DSP की ‘डर्टी पिक्चर’ हुई रिलीज, थाने के वॉशरूम में खोली जिप और महिला के मुंह डाला पेनिस

यहां आज घने कोहरे और ठंडी हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ देखा जाए तो पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिससे रातें थोड़ी कम ठंडी महसूस होंगी। हालांकि, इसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे रातें फिर से ठंडी हो जाएंगी।

Exit mobile version