Site icon News1India

Cyclone fengal :फंगल चक्रवात ‘मूसलाधार बारिश’ और ‘तेज हवाओं’का तांडव,जानिए किस राज्य में होगा कितना असर

Cyclone Fengal

Fengal cyclone Update:मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कुछ जगह ठंड ने दस्तक दी है, और अब बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘फेंगल’ डराने लगा है। अगले 24 घंटे में ये पूरा तूफान बनकर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ तटीय इलाकों में असर दिखाएगा। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, आईए जानते हैं कि किन राज्यों में चक्रवात का भारी असर पड़ेगा।

तूफान कैसे बढ़ रहा है?

बंगाल की खाड़ी में दबाव बढ़ा और अब ये गहरे दबाव में बदल चुका है। 27 नवंबर को ये चक्रवात बन जाएगा और श्रीलंका व तमिलनाडु के किनारे तक पहुंचेगा। इससे वहां तेज बारिश और जोरदार हवाएं चलेंगी। ऊपर से 29 नवंबर को उत्तर भारत के पहाड़ों में भी मौसम खराब हो सकता है।

किन राज्यों में होगा बारिश का कहर ?

मौसम विभाग ने साफ-साफ बताया है कि कुछ जगहों पर काफी बारिश होने वाली है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी: 27-30 नवंबर के बीच अच्छी-खासी बारिश होगी।

केरल और माहे: 27 नवंबर को पानी बरसेगा।

आंध्र प्रदेश और रायलसीमा: 28-30 नवंबर तक झमाझम बारिश होगी।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा: 28 नवंबर को भीगने काअनुमान लगाया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें –Kerala : पहाड़, झील , चाय के बागान और ऐतिहासिक धरोहर का करना चाहते हैं दीदार, तो यहां जाए जरूर

हवा कितनी तेज चलेगी?

अब हवा की बात करें तो 27 नवंबर से बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के पास हवाएं 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। बाद में ये 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के किनारों पर भी हवाएं 27-29 नवंबर के बीच जोर पकड़ेंगी।

मौसम विभाग का अलर्ट

चेन्नई के मौसम विभाग के बड़े अधिकारी डॉ. एस. बालचंद्रन का कहना है कि ये दबाव लगातार बढ़ रहा है और 27 नवंबर तक तमिलनाडु के पास पहुंच जाएगा। तटीय इलाकों में पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है।

तटीय मछुआरों को जरूरी सलाह

तटीय इलाके में रहने वाले मछुआरों को सलाह दी गई है कि फिलहाल समंदर से दूर रहें। प्रशासन ने जरूरी तैयारियां कर ली है, लेकिन अपनी तरफ से भी अलर्ट रहने की जरूरत है।

Exit mobile version