Heatwave Alert: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज धूप और लू से लोग बेहाल हैं। मानसून की शुरुआती दस्तक के बाद राहत भले ही मिली थी, लेकिन अब गर्मी Heatwave फिर से अपने चरम पर पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में अगले 4 दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं है, जबकि यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी हुआ है। बिहार और झारखंड में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून के बाद कुछ राज्यों में हल्की राहत मिल सकती है। पहाड़ी राज्यों में भी 11 से 13 जून के बीच बारिश के आसार बन रहे हैं।
दिल्ली में अभी राहत नहीं, 13 जून तक झुलसाएगी गर्मी
दिल्लीवासियों को अभी गर्मी Heatwave से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सोमवार को यह तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है, और लू के साथ धूल भरी हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून तक राजधानी में गर्मी और उमस बनी रहेगी। 13 जून को बारिश और आंधी की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।
यूपी में आगरा-बुंदेलखंड में लू का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झुलसाने वाली Heatwave गर्मी पड़ रही है। आगरा, ब्रज और बुंदेलखंड क्षेत्र में लू और धूल भरी हवाओं की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 11 जून तक दक्षिण और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है। हालांकि, 11 जून के बाद राज्य में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
बिहार-झारखंड में उमस और बढ़ेगा तापमान
बिहार में अगले दो दिनों तक गर्मी और उमस बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। 10 जून की रात से गरज चमक के साथ बारिश की शुरुआत हो सकती है। झारखंड में भी तेज गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि, रांची और कुछ जिलों में आज दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
राजस्थान में टूटे तापमान के रिकॉर्ड, पहाड़ों में राहत के आसार
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होने के बाद तापमान तेजी से बढ़ा है। कई जिलों में पारा रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। आगामी एक हफ्ते तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पंजाब और हरियाणा में भी लू का प्रकोप जारी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 11 से 13 जून के बीच अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे कुछ राहत की उम्मीद है।