Delhi पर मौसम का ट्रिपल अटैक: बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, अगले तीन दिन भारी

देशभर में बदले मौसम ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं जनजीवन पर असर भी डाला है। लोगों को अगले तीन दिन सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Delhi NCR

Delhi weather: भारत में मई की भीषण गर्मी के बीच इस बार मौसम ने करवट ले ली है। देशभर में जहां आमतौर पर तपती गर्मी देखने को मिलती है, वहीं इस बार बारिश, तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने चौंका दिया है। खासतौर पर राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले तीन दिन दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट जरूर आई है, लेकिन अचानक बदले मौसम ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया है।

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज

राजधानी Delhi में बीते कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में गिरावट के साथ रात के समय कूलर और एसी की जरूरत भी कम हो गई है। शुक्रवार और शनिवार को यहां बिजली गिरने, तेज तूफान और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, वहीं रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

उत्तर और मध्य भारत में अलर्ट

Delhi मौसम विभाग के अनुसार 11 मई तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिन 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत भी प्रभावित

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 और 12 मई को तेज बारिश और आंधी आ सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और ओडिशा में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा, जबकि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बिजली के साथ तूफान की संभावना है।

Operation Sindoor Live: भारत ने पाकिस्तान पर किया चौतरफा हमला.. भारत ने दागी मिसाइलें, कराची में नौसेना की स्ट्राइक

Exit mobile version