Site icon News1India

दिल्ली में झमाझम बारिश की दस्तक, पहाड़ों पर बर्फीली आफत से अलर्ट जारी, यहां जानें मौसम से जुड़ी पूरी अपडेट

Weather Update
Weather Update : फरवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर थोड़ा कम होता नजर आ रहा है। दिल्ली-NCR में सुबह हल्की धुंध देखने को मिल रही है, जबकि दोपहर तक तेज धूप निकलने से ठंड में कमी महसूस हो रही है। गौरतलब है कि शनिवार, 1 फरवरी 2025 को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं, जिसके बाद ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है।

यूपी में कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में ठंड का असर अब काफी कम होता दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास जरूर हो रहा है, लेकिन दोपहर में तेज धूप के चलते गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 से 5 फरवरी 2025 के बीच बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ, आगरा, सहारनपुर, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, वाराणसी और हमीरपुर में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कश्मीर में बर्फबारी से बदलेगा मौसम

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश ने लंबे समय से चल रहे शुष्क मौसम को बदल दिया है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। बांदीपोरा, कुपवाड़ा, सोनमर्ग और बारामूला के कई इलाकों में सुबह बर्फबारी देखने को मिली, जबकि श्रीनगर के कुछ हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हुई।

यह भी पढ़ें : हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटका छात्र, कमरा नंबर 10 बना रहस्य का केंद्र

पहाड़ों पर ठंड का कहर जारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप अब भी बना हुआ है। हिमाचल में 3 और 4 फरवरी 2025 को भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। मनाली, कुल्लू और शिमला में बर्फबारी की संभावना है, जबकि धर्मशाला में बर्फबारी के साथ बारिश भी हो सकती है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भी खराब मौसम बने रहने की आशंका है। उत्तराखंड के कई इलाकों में भी हिमाचल के साथ-साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Exit mobile version