Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

अभी बारिश से राहत नहीं: दिल्ली सहित 15 राज्यों में अगले 5 दिनों तक मौसम का कहर जारी रहेगा

दिल्ली समेत देश के 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में जलभराव और तेज हवाओं की चेतावनी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 5, 2025
in Breaking, Latest News, मौसम
Delhi
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi weather update: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मानसून का असर बरकरार है और फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने Delhi में 10 अगस्त तक लगातार बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे राजधानी Delhi के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर, दक्षिण भारत और मध्य भारत तक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहने वाला है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, झारखंड, ओडिशा से लेकर कर्नाटक और केरल तक लगभग 15 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में 10 अगस्त तक बारिश, मौसम रहेगा सुहावना

Delhi में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिन यानी 10 अगस्त तक राजधानी में बारिश जारी रहेगी। हालांकि, लगातार हो रही बारिश से कई जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।

RELATED POSTS

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

November 18, 2025
Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

November 13, 2025

उत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 5 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं 5 से 10 अगस्त तक उत्तराखंड में लगातार बारिश जारी रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 8 अगस्त तक बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत भी अलर्ट पर

बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 से 9 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है। 6 और 7 अगस्त को ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

दक्षिण भारत में भी तेज हवाएं और बारिश

5 से 8 अगस्त के दौरान दक्षिण भारत में तेज सतही हवाएं चलेंगी। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश जारी रहेगी। 6 और 7 अगस्त को तमिलनाडु और केरल के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Nita Ambani’s Luxury Lifestyle: एक पत्नी ही नहीं, खुद की अलग एक पहचान, जानिए कौन सा फोन करती हैं इस्तेमाल

 

Tags: Delhi
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट की जाँच में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली...

दिल्ली में दूसरा धमाका? माहिपालपुर रेडिसन होटल के पास गुंजी विस्फोट जैसी आवाज़

by Kanan Verma
November 13, 2025

दिल्ली के माहिपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह तेज़ धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी। यह आवाज़ रेडिसन ब्लू होटल के पास...

Delhi

Delhi car blast: ‘घबराहट’ में हुआ हादसा? J&K पुलिस का ‘रन-एंड-हाइड’ ट्वीट बना चर्चा का विषय

by Mayank Yadav
November 12, 2025

Delhi car blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके ने एक नया और सनसनीखेज मोड़...

Next Post
Greater Noida

मर चुकी महिला के अकाउंट में आया खजाना! अरबों-खरबों नहीं, सीधे नाप के बाहर रकम… पूरा गांव हैरान

Agra

'मैं उसका पहला मरीज, वो मेरी आखिरी डॉक्टर'— होटल में इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भावुक संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version