Delhi Temperature: टूटे सारे रिकॉर्ड… दिल्ली में पहली बार 52.3 डिग्री पहुंचा तापमान, फिर हो गई बारिश

Delhi Highest Temperature

Delhi Highest Temperature: गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तो बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 29 मई को पहली बार दिल्ली का तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। आज राजधानी में पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। बुधवार दोपहर 2:30 बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। वहीं थोड़ी देर के लिए हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिस समय मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस था, उस समय का औसत तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं इससे एक दिन पहले मंगलवार 28 मई को दिल्ली में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था और आज 50 डिग्री सेल्सियस के पार है।

एक तरफ जहां दिल्ली में तापमान (Delhi Highest Temperature Today) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। तो वहीं राजधानी के कई इलाकों में कुछ देर के लिए हुई हल्की बारिश से लोगों को इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 30 मई से धीरे-धीरे भीषण लू की स्थिति कम होने लगेगी। 31 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति रह सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी लू की स्थिति की संभावना है।

IMD ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 01 जून, 2024 को लू की स्थिति की संभावना है। हालांकि इस दौरान लू के प्रभाव में कमी आ सकती है।

IMD ने दी सावधानी बरतने की सलाह

आईएमडी की ओर से लगातार लोगों को लू से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। बढ़ते तापमान के कारण हर उम्र के शख्स को गर्मी से संबंधित बीमारी होने और लू लग सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए यह चिंता का विषय है। आईएमडी ने लोगों को गर्मी और डिहाईड्रेशन से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : प्रचंड गर्मी के बावजूद Bihar में खुल रहे स्कूल, शेखपुरा और बेगूसराय में 48 स्कूली छात्राएं बेहोश,

Exit mobile version