Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। केरल में 4 जून के आसपास मानसून पहुंचने की संभावना है।

Rain And Storm Alert In India

Weather Alert Across Several States:भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वालों को मौसम की जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।

मुंबई में लगातार हो रही बारिश

मुंबई में बुधवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। बोरीवली, गोरेगांव, अंधेरी और आसपास के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई। फिलहाल शहर में कहीं भी जलभराव की बड़ी समस्या सामने नहीं आई है और यातायात भी सामान्य रूप से चल रहा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका जल्द ही येलो अलर्ट जारी कर सकती है।

किन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट?

मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में बारिश और आंधी की संभावना जताई है।
इन राज्यों के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं और खराब मौसम लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर और शाम के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 4 और 5 जून को भी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है।

यूपी और बिहार में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मथुरा, आगरा, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं बिहार में 3 से 5 जून के बीच कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, गया, नवादा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में भारी बारिश के साथ 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में भी असर

राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम बदल सकता है। कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून के आसपास केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही लक्षद्वीप, तमिलनाडु और अरब सागर के कुछ हिस्सों में भी मानसून आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। केरल में अगले पांच दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने से देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और बढ़

Exit mobile version