• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Delhi-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का कहर, राजस्थान में लू के आसार; पहाड़ी राज्यों पर भी मौसम की मार

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में दूसरे दिन भी बारिश और तूफान ने तबाही मचाई। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-पानी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है, जबकि राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के आसार बने हुए हैं।

by Mayank Yadav
May 22, 2025
in Latest News, मौसम
0
Delhi-NCR
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi NCR storm: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। Delhi-NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में लगातार दूसरे दिन बारिश और तेज़ आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने इन राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, तटीय कर्नाटक, गोवा, कोंकण और उत्तर केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दूसरी ओर, राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का खतरा बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर और राजस्थान में चक्रवाती परिसंचरण बनने से देशभर में प्री-मानसून गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है।

तेज आंधी और बारिश से उत्तर भारत में तबाही

पश्चिमी यूपी, Delhi-NCR और दक्षिण हरियाणा में बुधवार और गुरुवार को आए तूफान और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और यातायात पर असर पड़ा। मौसम विभाग ने आज फिर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में तेज़ आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। खासतौर पर शाम के वक्त धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Related posts

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

August 14, 2025
बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

August 14, 2025

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान

तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और उत्तर केरल में भारी बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा, रायलसीमा और तमिलनाडु में भी मध्यम वर्षा के आसार हैं। केरल में मानसून की एंट्री के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। स्काईमेट वेदर के अनुसार, अरब सागर में बना चक्रवाती सिस्टम और निम्न दबाव का क्षेत्र मानसून को तेजी से आगे बढ़ा सकता है।

राजस्थान में गर्मी और लू की चेतावनी

जहां एक ओर देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश से राहत मिल रही है, वहीं राजस्थान में गर्मी से हाहाकार मचा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

सुहानी सुबह, लेकिन शाम को फिर अलर्ट

गुरुवार की सुबह दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में सुहावनी रही, लेकिन दोपहर बाद उमस बढ़ने और शाम को फिर से आंधी-तूफान के आसार हैं। तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला मिज़ाज, 72 KM/h की रफ्तार से चली हवाएं, कई इलाकों में बिजली गुल

Tags: Delhi-NCR
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Weather update:केरल में मानसून जल्दी पहुंचने की उम्मीद,दिल्ली-NCR में तूफान और बारिश पर गर्मी से राहत की उम्मीद कम

Next Post

Washington में यहूदी संग्रहालय के बाहर आतंकी हमला, इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Washington

Washington में यहूदी संग्रहालय के बाहर आतंकी हमला, इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version