News1India

UP Weather Update: यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, पूर्वांचल में ठंड तो प्रयागराज सबसे गर्म

UP fog winter

UP fog winter: उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, खासकर पूर्वी यूपी के ग्रामीण इलाकों में। सुबह के वक्त घना कोहरा छा रहा है, जबकि पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में भी कोहरे ने दस्तक दे दी है। ठंडी हवा और हल्के कोहरे के कारण कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 नवंबर के बाद सर्दी में तेजी आने की संभावना है, हालांकि फिलहाल तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा जा रहा है। बीबीएयू, लखनऊ के प्रोफेसर नवीन अरोड़ा ने बताया कि इस साल मानसून के देर से जाने के कारण ठंडक भी देर से आ रही है, और जलवायु परिवर्तन का असर इस देरी के पीछे मुख्य वजह है।

कोल्ड डे में बढ़ेगी सर्दी

लखनऊ में (UP fog) बीबीएयू के प्रोफेसर नवीन अरोड़ा के अनुसार, मानसून देर से आने और लंबे समय तक बने रहने के चलते इस बार ठंड में देर हो रही है। जलवायु परिवर्तन की वजह से मौसम में असामान्य परिवर्तन देखा जा रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, एयर कंडीशनर का बढ़ता उपयोग, और अनियमित बारिश के चलते अब मौसम में तीव्र बदलाव होने लगे हैं। इन कारणों से अत्यधिक ठंड और अचानक बारिश जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, और आने वाले दिनों में सर्दी में बढ़ोतरी की संभावना है।

लखनऊ का मौजूदा मौसम

राजधानी लखनऊ (UP fog) में गुरुवार सुबह हल्की धुंध देखी गई, जबकि दिन में आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था, और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडक का अनुभव हो रहा है। सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार सुबह हल्की धुंध रहेगी और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

प्रयागराज सबसे गर्म, मुजफ्फरनगर में ठंड का असर

गुरुवार को प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। वहीं, मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह के मुताबिक, अगले पांच दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

यहां पढ़ें: गोरखपुर पहुंची साध्वी प्राची, कहा- बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे
Exit mobile version