UP heatwave अलर्ट जारी, प्रयागराज बना ‘तंदूर’, लखनऊ-Delhi में भी 40 पार पारा; जानिए कब होगी बारिश

उत्तर भारत में अगले कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। यूपी, दिल्ली, एमपी, बिहार और झारखंड में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है और बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

Heatwave

UP heatwave: उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज में तापमान 44°C तक पहुंच चुका है, जबकि लखनऊ में 40°C पार हो गया है। राजधानी दिल्ली में भी पारा 40°C से ऊपर रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं, जिससे लू का असर और तेज़ हो सकता है। हालांकि, 11 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। पूर्वी यूपी और झारखंड में हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है।

प्रयागराज बना सबसे गर्म ज़िला, 44 डिग्री तापमान

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज फिलहाल सबसे गर्म ज़िले के रूप में सामने आया है। शनिवार को यहां UP heatwave तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी, झांसी और बांदा जैसे शहरों में भी 42 डिग्री के पार तापमान पहुंचने की संभावना है।

लखनऊ और दिल्ली में बढ़ी उमस

लखनऊ में शनिवार को सुबह से ही तेज़ धूप और साफ आसमान के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। UP heatwave अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिल्ली में भी मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तापमान 40 डिग्री से ऊपर बने रहने की चेतावनी दी है। राजधानी में 14 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

कब मिलेगी राहत? 11 जून से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 11 जून से उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। विशेषकर पूर्वी यूपी, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। यह मानसून पूर्व की हलचल मानी जा रही है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है।

देशभर में कहां-कहां गर्मी और कहां बारिश?

गर्मी से बचने के लिए क्या करें

अगले कुछ दिन उत्तर भारत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। UP heatwave और बढ़ते तापमान के बीच 11 जून से मामूली राहत की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल सतर्कता ही सबसे अच्छा बचाव है।

DRDO में सुनहरा मौका, 148 पदों पर बंपर भर्ती, मिलेगी लाखों की सैलरी!

 

Exit mobile version