Saturday, April 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather Alert: यूपी में गरज-चमक और ओले गिरने की चेतावनी, जानिए कब से बदलेगा मौसम

पूर्वी ईरान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी में मौसम बदलने वाला है। शुक्रवार से आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि शनिवार को ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 3, 2026
in मौसम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Alert Western Disturbance: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूर्वी ईरान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में दिखेगा। शुक्रवार से कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजेंगे और बिजली चमकेगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

शनिवार को ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ ओले गिर सकते हैं। इससे फसलों और जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका है।
मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिलेगा, जो अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।

RELATED NEWS

Kanpur Lucknow weather update

Kanpur-Lucknow Weather Update: बारिश और हवा से बदला मौसम का मिजाज, मार्च की तेज गर्मी के बाद अप्रैल लाया राहत

April 2, 2026
Weather Update

UP Weather Update:बदलते मौसम का असर, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, यूपी में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी

March 25, 2026

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। खासकर आगरा में दिनभर तेज धूप से लोग गर्मी से परेशान रहे। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन उमस बढ़ सकती है।

शहरों का हाल

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को धूप और बादलों का मिश्रण देखने को मिलेगा। दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन शाम तक मौसम बदलने के संकेत हैं।

कानपुर

कानपुर में 6 अप्रैल तक बारिश और बादलों के चलते तापमान में गिरावट आएगी। इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

गोरखपुर और आसपास

गोरखपुर, देवरिया और बस्ती में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां तेज धूप निकलने की संभावना है।

येलो से ऑरेंज अलर्ट तक

मौसम विभाग ने 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 5 अप्रैल से यह अलर्ट ऑरेंज में बदल जाएगा, जो 6 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी में मौसम लगातार बदलता रहेगा। लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Tags: uttar pradesh weatherWestern Disturbance
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Lucknow weather update

Kanpur-Lucknow Weather Update: बारिश और हवा से बदला मौसम का मिजाज, मार्च की तेज गर्मी के बाद अप्रैल लाया राहत

by Kirtika Tyagi
April 2, 2026

Kanpur Lucknow Weather Update:मार्च के आखिरी दिनों में जहां गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई थी, वहीं महीने के अंतिम...

Weather Update

UP Weather Update:बदलते मौसम का असर, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, यूपी में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी

by SYED BUSHRA
March 25, 2026

UP Weather Update March Rain Alert:उत्तर प्रदेश में मार्च का महीना इस बार कई रंग दिखा रहा है। कभी तेज...

Weather Update

Weather Update: यूपी में मौसम का लगातार बदलता खेल, बारिश, बादल, धूप के बीच तापमान में गिरावट

by SYED BUSHRA
March 24, 2026

Weather Update:पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह से ही हल्की बारिश...

North India Weather Alert Rain Storm

मौसम ने ली चौंकाने वाली करवट, अचानक बारिश से तापमान में भारी गिरावट,ठंड-बारिश के पीछे वैज्ञानिकों ने क्या बताया कारण

by SYED BUSHRA
March 21, 2026

Weather Update:गर्मियों की दस्तक के बीच उत्तर भारत में मौसम ने अचानक ऐसा रुख बदला है कि लोगों को एक...

UP Weather

UP Weather Update: यूपी में गर्मी ने दिखाए तेवर ,लखनऊ और कानपुर में चढ़ा पारा, रातें रहेंगी सुहानी

by SYED BUSHRA
February 27, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम फिलहाल साफ और शुष्क बना हुआ है। दिन के समय...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist