मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

उत्तर प्रदेश में मानसून पिछले चार-पांच दिनों से कमजोर है। मंगलवार को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बुधवार से लखनऊ समेत 50 से अधिक जिलों में मौसम शुष्क होने से उमस बढ़ेगी।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026
in मौसम
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी निकली। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और करीब 10 बजे कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को कुछ जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। बुधवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी।

RELATED NEWS

UP Weather Today

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सितम्बर 6, 2026
harkhand Lightning Deaths

UP Weather Today: यूपी में तीन दिन और बारिश के आसार, गिरते तापमान से गर्मी से मिली राहत

सितम्बर 4, 2026

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मंगलवार को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और पीलीभीत समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

इसके अलावा देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, बाराबंकी, बरेली और शाहजहांपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

हालांकि, बुधवार से बारिश का दायरा काफी सीमित हो जाएगा और वर्षा का दौर करीब छह जिलों तक सिमटने की संभावना है।

लखनऊ में शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान

राजधानी लखनऊ में बुधवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश में कमी के बाद अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ सकता है।

बारिश के चलते सोमवार को लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश कम होने के बावजूद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

बरेली में रिकॉर्ड 381.1 मिमी बारिश

सोमवार को हुई बारिश के आंकड़ों में बरेली सबसे आगे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बरेली में 381.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो इस सीजन में अब तक की सर्वाधिक वर्षा है।

वहीं शाहजहांपुर में 227 मिमी, बहराइच में 175 मिमी, लखीमपुर में 156 मिमी, एटा में 135 मिमी, कन्नौज में 110 मिमी, सिद्धार्थनगर में 102 मिमी और मुरादाबाद में 90.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

शाहजहांपुर में भी सोमवार को सीजन की सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी यूपी में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 7 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से छह प्रतिशत कम बारिश हुई। इसके विपरीत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो इस अवधि में बारिश सामान्य से एक प्रतिशत अधिक रही। अब मानसून कमजोर पड़ने के कारण बुधवार से प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम शुष्क होने का अनुमान है।

बुधवार से बढ़ेगी उमस

बारिश की गतिविधियां कम होने के बाद तापमान बढ़ने की संभावना है। खासकर लखनऊ समेत 50 से अधिक जिलों में मौसम शुष्क रहने से उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मंगलवार को जहां कई इलाकों में बारिश होगी, वहीं बुधवार से मानसून का असर काफी कमजोर पड़ने की उम्मीद है।

Tags: UP Rain Alertuttar pradesh weather
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather Today

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2026

UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर कमजोर पड़ने लगी है। प्रदेश के करीब 50 जिलों...

harkhand Lightning Deaths

UP Weather Today: यूपी में तीन दिन और बारिश के आसार, गिरते तापमान से गर्मी से मिली राहत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

 UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। गुरुवार को सुबह हल्की धूप निकलने के बाद...

Lucknow Heavy Rain

Rain Alert: लखनऊ में 10 फीट सड़क धंसी, बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक; KGMU में पेड़-दीवार गिरी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Lucknow Heavy Rain:लखनऊ में भारी बारिश के बीच लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। इससे...

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

UP Weather Today:राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान...

IMD Weather Alert 3 September

IMD Alert: लखनऊ में झमाझम बारिश से मिली राहत; 20 जिलों में अलर्ट, कब तक जारी रहेगा बरसात का दौर

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Lucknow Weather:राजधानी लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश...

Next Post
Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री से यूपी की सियासत में नई चर्चा, क्या जयंत ने बनाया नया पावर बैलेंस?

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री से यूपी की सियासत में नई चर्चा, क्या जयंत ने बनाया नया पावर बैलेंस?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In