Site icon News1India

UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

UP Weather Update: मानसून की गतिविधियां तेज होने के बाद उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह तक पिछले 21 घंटों में 125.8 मिमी बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण ग्रामीण इलाकों में फसलों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।

63 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद के मुताबिक, प्रदेश के 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में सामान्य से करीब 19 गुना अधिक बारिश हुई।

फर्रुखाबाद में सामान्य से 200 गुना, कानपुर नगर में 160 गुना, जबकि कन्नौज, कानपुर देहात और हरदोई में सामान्य से 130 गुना अधिक बारिश दर्ज की गई है।

पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रह सकता है।

ग्रामीण इलाकों में फसलों को नुकसान

तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से बारिश से प्रभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

 

Exit mobile version