Site icon News1India

UP Weather Update: यूपी में चढ़ा पारा.. प्रयागराज रहा सबसे गर्म, 13-14 मार्च को कई जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather Update

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 और 14 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि सोमवार को चली हल्की हवाओं से कुछ राहत मिली।

मार्च की शुरुआत से ही बढ़ा तापमान

मार्च के शुरुआती दिनों में ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। तेज धूप के कारण दोपहर के समय गर्मी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में कई जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 और 14 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। हालांकि 15 मार्च के बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा और गर्मी का असर तेज हो सकता है।

प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर

रविवार को यूपी में प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हमीरपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 32.1 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 33.0 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 33.2 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 33.1 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 33.8 डिग्री सेल्सियस और बांदा में 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े: Car Selection: ब्लैक कार दिखती तो शानदार है, लेकिन खरीदने से पहले जान लें इसके नुकसान

लखनऊ में हल्की गर्मी, पुरवा हवाओं ने दी राहत

राजधानी लखनऊ में भी गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस था जो रविवार को बढ़कर 32.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान भी 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हुआ लेकिन शाम को चल रही हल्की पुरवा हवाओं से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के इलाकों में 13 और 14 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। इससे मौसम कुछ ठंडा होने की उम्मीद है, लेकिन 15 मार्च के बाद गर्मी फिर से बढ़ सकती है।

क्या रहेगा मौसम का हाल?

13-14 मार्च को पश्चिमी यूपी (UP Weather Update) में हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना। 15 मार्च के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर तेज होगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। लोगों को दिन के समय धूप से बचने की सलाह दी जा रही है।

Exit mobile version