Site icon News1India

Delhi NCR में आंधी-बिजली, यूपी में लू का कहर, जानें आपके राज्य का हाल

Delhi NCR

Delhi NCR weather: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। Delhi NCR में आंधी और बिजली गिरने की आशंका है तो यूपी में लू ने हाल बेहाल कर रखा है। बिहार में भी यलो अलर्ट जारी है। मई की तपिश अपने चरम पर है, लेकिन कहीं-कहीं बादल और बारिश थोड़ी राहत पहुंचा रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश का सिलसिला बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन देशभर में मौसम के लिहाज से अहम हो सकता है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार कई राज्यों में चेतावनियां जारी की गई हैं। आइए जानते हैं कि आज कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

दिल्ली-NCR में तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी

Delhi NCR क्षेत्र में गुरुवार को मौसम करवट ले सकता है। आज यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेताया है कि गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

यूपी में लू का रेड अलर्ट, बारिश की उम्मीद दूर

उत्तर प्रदेश में आज से लेकर 18 मई तक लू का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। 17 मई से कुछ तराई क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटों की संभावना जताई गई है, लेकिन तब तक प्रदेश में तेज गर्मी का सिलसिला थमने वाला नहीं है।

बिहार में यलो अलर्ट, आंधी-बारिश के आसार

बिहार में मौसम हर रोज रंग बदल रहा है। दक्षिण बिहार में तेज गर्मी है जबकि उत्तर और मध्य बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 33 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में भी गर्मी-बारिश का खेल

राजस्थान के बीकानेर और गंगानगर जिलों में तापमान 44-45 डिग्री तक जा सकता है। भरतपुर और कोटा में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मैदानों में फिलहाल मौसम शुष्क ही रहेगा।

Jewar बनेगा सेमीकंडक्टर हब, मोदी कैबिनेट ने दी यूनिट को मंजूरी

Exit mobile version