Site icon News1India

Delhi-Ncr में मौसम हुआ कुल-कुल, ठंड ने जल्दी दे दी दस्तक, मौसम विभाग IMD ने जारी किया अपडेट

Weather Update :  देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में लगातार कई दिन से बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मौसम सुहावना हो गया है. इसके साथ ही दिल्लीवालों को ठंड का अहसास होने लगा है. दिल्ली में इस साल सितंबर के महीने में ठंड ने जल्दी दस्तक दे दी है, और तापमान में गिरावट ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में सितंबर के तीसरे सप्ताह में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया, जो इस समय के लिए असामान्य माना जा रहा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट से ऐसा महसूस हो रहा है कि ठंड का मौसम जल्दी शुरू हो रहा है।

मौसम विभाग IMD ने क्या कहा 

मौसम विभाग IMD के अनुसार, आने वाले सप्ताह में तापमान में और गिरावट की संभावना है, साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि दिन का तापमान 30-32 डिग्री के आसपास रह सकता है।

तापमान में गिरावट

इस मौसम परिवर्तन का कारण पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के समाप्त होने की प्रक्रिया को माना जा रहा है, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तापमान में गिरावट का कारण बन रहा है। आने वाले सप्ताह में सुबह और रातें और ठंडी हो सकती हैं, जिससे सर्दियों का आगमन पहले से ही महसूस किया जा रहा है.

बता दें, कि इतिहास में, दिल्ली में सितंबर के महीने में तापमान में अचानक बदलाव देखा गया है। पालम में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 सितंबर 1972 को दर्ज किया गया, जब यह 13.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो बेहद ठंडा था। इसी तरह, सफदरजंग में सितंबर का सबसे कम तापमान 24 सितंबर 1930 को 16.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें : Paid Periods Leave : महिलाओं के लिए खुशखबरी! अब जब चाहें लें 6 पेड पीरियड्स लीव, पढ़ें सारे नियम और फायदे

Exit mobile version