Site icon News1India

Weather Update: 10 डिग्री से नीचे पहुंचा दिल्ली का पारा, यूपी में कोहरे की चादर, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम का हाल ?

Weather Update

Weather Update : इस सीजन में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक 10 डिग्री सेल्सियस से कम न्यूनतम तापमान नहीं रहा है। सफदरजंग में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुवार, 28 नवंबर को 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन 25 नवंबर तक यह फिर से 14 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था।

वहीं उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। तापमान में गिरावट आई है और साथ ही घना कोहरा भी छाया हुआ है। आज सुबह से प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा दिखाई दे रहा है, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है। घने कोहरे के कारण थोड़ी दूर तक भी देख पाना बहुत कठिन हो रहा है।

IMD ने यूपी के मौसम पर कही ये बात ?

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री पर पहुंच गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा है। ऐसे में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तक सुबह से शाम तक ठंड महसूस हो रही थी। लेकिन अब दिन में भी ठंड महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें : नागपुर से बंटी-बबली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लैपटॉप की करते थे चोरी, कर चुके हैं 15 लाख तक की लूट

किस जिले में रहा सबसे कम तापमान 

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही वेस्ट यूपी के मेरठ में भी न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। बरेली और शाहजहांपुर में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा। गोरखपुर में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है, क्योंकि अब तापमान में गिरावट आ रही है।

Exit mobile version