• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 16, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Weather Update Today : दिल्ली-NCR में घना कोहरा और जबरदस्त ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, यूपी समेत इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का असर जारी है। दिल्ली में ठंड का प्रकोप बढ़ा हुआ है और कोहरा छाया हुआ है। कश्मीर में शीतलहर की तीव्रता बढ़ गई है, और तापमान माइनस 11 डिग्री तक गिर चुका है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में ठंड और बढ़ सकती है।

by Gulshan
January 1, 2025
in Latest News, मौसम
0
Weather Update Today
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Weather Update Today : नए साल के पहले दिन राजधानी दिल्ली और देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। जहां एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, वहीं उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतर स्थानों पर शीतलहर का असर देखा जा रहा है, और मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस स्थिति के संकेत दिए हैं, और अधिकांश राज्य सुबह और शाम के समय घने कोहरे की चपेट में हैं। दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में कोहरे का असर मंगलवार को भी जारी रहने की संभावना है।

Related posts

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

August 15, 2025
93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

August 15, 2025

मौसम विभाग ने दी जानकारी

IMD ने 1 जनवरी के मौसम को लेकर बताया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, मंगलवार तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घने कोहरे का असर रहेगा। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें : ‘पक्की खबर’ 2025 में ये 5 प्लेयर क्रिकेट को कह देंगे अलविदा, अब सिडनी में…

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद यह धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस घट सकता है। मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस घटने की संभावना है, इसके बाद मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Tags: weather update today
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Lucky Rashi 2025 : धन-धान्य और उन्नति का वर्ष… जानिए 2025 में कौन सी राशियां रहेंगी सबसे भाग्यशाली

Next Post

Bollywood news : मुंबई का एक ऐसा शापित बंगला,जो बना इन सितारों की बर्बादी का कारण

Gulshan

Gulshan

Next Post
Mumbai bungalow and three Bollywood stars

Bollywood news : मुंबई का एक ऐसा शापित बंगला,जो बना इन सितारों की बर्बादी का कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version