Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने राजसमंद के नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर से राजस्थान में 5G Service लॉन्च किया

Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने राजसमंद के नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर से राजस्थान में 5G Service लॉन्च किया

शनिवार को रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी राजसमंद के नाथद्वारा के प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर से राजस्थान में 5जी सेवा शुरु कर दिया है।जानकारी के अनुसार आकाश अंबानी शनिवार की सुबह विशेष विमान से उदयपुर पहुंचे, जहां से वह 5जी  सेवा राजस्थान से शुरू करने के लिए नाथद्वारा गए. अंबानी परिवार को उनके देवता श्रीनाथजी पर बहुत विश्वास है उन्हीं के मंदिर से पहले रिलायंस जियो 4जी सेवाओं की शुरूआत भी हुई थी.

5 अक्टूबर को  हुआ लॉन्च

5 अक्टूबर को जियो ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, से 5G सेवाओं की देश में शुरुआत हुई थी। जियो चेयरमैन बनने के बाद आकाश अंबानी का यह पहला बड़ा लॉन्च का कार्यक्रम था। अंबानी परिवार के श्रीनाथजी कुल देवता हैं। श्रीनाथजी मंदिर के मोती महल परिसर में लॉन्च का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम 10.30 बजे से 12 बजे तक चला।

दीवाली की शुभकामनाएं दी

लॉन्च के मौके पर आकाश अंबानी ने दीवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश के कोने-कोने में जल्द ही हाईस्पीड इंटरनेट पहुंचेगा। इसकी शुरुआत आज यहां से हो चुकी है। जियो 5G सर्विस आज से नाथद्वारा के साथ चेन्नई में भी लॉन्च किया गया है।

Exit mobile version