सीएम Nayab Singh Saini ने सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बार अपना जन्मदिन सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया।

Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बार अपना जन्मदिन सफाई कर्मचारियों के साथ मनाने का अनोखा तरीका अपनाया। सीएम ने सफाई कर्मचारियों के साथ नाश्ता किया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को अपनी जन्मदिन की खुशी में शामिल किया और उनके साथ टेबल पर बैठकर नाश्ता किया।

संत कबीर कुटीर से पहुंचे सफाई कर्मचारी

जन्मदिन के मौके पर सफाई कर्मचारी संत कबीर कुटीर से मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए आए थे। सीएम सैनी ने सभी कर्मचारियों का स्वागत करते हुए नाश्ते की टेबल पर उन्हें आमंत्रित किया और इस पर सभी ने मिलकर खुशी से वक्त बिताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि “मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक जमीनी नेता हैं, जो हरियाणा और हरियाणावासियों के कल्याण के लिए समर्पित हैं। उनके जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।”

यह भी पढ़ें : संभल की जामा मस्जिद में गूंजे “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे, नमाजियों ने लहराया तिरंगा

सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने जन्मदिन पर इस बेहतरीन कदम से यह संदेश दिया कि उन्होंने अपनी खुशी को समाज के श्रमिकों के साथ साझा किया। इस तरह से उन्होंने सफाई कर्मचारियों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को सलाम किया।

Exit mobile version