Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक जीत के रूप में उभरे हैं, जबकि कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा (Haryana) ने 90 सीटों में से 48 पर जीत हासिल की, जो हरियाणा के इतिहास में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं, कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी सफल रहे।
भाजपा की इस जीत ने सियासी माहौल में हलचल मचा दी है, और प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने कांग्रेस की हार पर तंज कसा है, उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि AAP और कांग्रेस के गठबंधन में चुनाव न लड़ने से दोनों को नुकसान हुआ है।
हमारी आरज़ू की फिक्र करते तो कुछ और बात होती,
हमारी हसरत का ख्याल रखते तो एक अलग शाम होतीआज वो भी पछता रहा होगा मेरा साथ छोड़कर,
अगर साथ-साथ चलते तो कुछ और बात होती— Raghav Chadha (@raghav_chadha) October 8, 2024
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “हमारी आरज़ू की फिक्र करते तो कुछ और बात होती, हमारी हसरत का ख्याल रखते तो एक अलग शाम होती। आज वो भी पछता रहा होगा मेरा साथ छोड़कर, अगर साथ-साथ चलते तो कुछ और बात होती।”
भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगा झटका
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी चुनावी नतीजों ने झटका दिया। चार बार सांसद और छह बार विधायक रहे हुड्डा को उम्मीद थी कि कांग्रेस बहुमत में आएगी, जैसा कि ज्यादातर एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था। लेकिन वास्तविक परिणाम इसके विपरीत आए।
Delhi Crime: दिल्ली में खौफनाक हत्या: जलते युवक का मिला शव, बेरहमी से हत्या का शक
क्या रहा चुनाव परिणाम
- भाजपा: 48 सीटें
- कांग्रेस: 37 सीटें
- INLD: 2 सीटें
- निर्दलीय: 3 सीटें
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों ने आम आदमी पार्टी के लिए भी निराशा का कारण बने, क्योंकि पार्टी एक भी सीट जीतने में असफल रही। उल्लेखनीय है कि AAP और कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के मुद्दे पर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं हो सका।
हरियाणा में 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर वोटिंग हुई थी, और अब भाजपा की जीत ने एक बार फिर से राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है। अब देखना होगा कि विपक्षी दल इस हार से क्या सबक लेते हैं और आगे की रणनीति क्या होती है।