Site icon News1India

Britain: लड़के के जन्म के दिन से ही 11 नंबर का अजब संयोग उससे जुड़ गया, 11 नंबर का ये अजब संयोग कैसे बना?

ब्रिटेन: क्या पता कब इस दुनिया में क्या हो जाए, बोलते हैं न भई कलयुग है यहाँ कुछ भी हो सकता है। हाल ही में एक लड़का अपने जन्मदिन को लेकर सुर्खियों में है. इसकी वजह जानकर आपको भी हैरानी होगी, वो लड़का सुर्खियों में अपने जन्म की तारीख और समय की वजह से है. उस लड़के के जन्म के दिन से ही 11 नंबर का अजब संयोग उससे अब से अब तक जुड़ गया. 

अजीब दास्तान है ये

लड़के के जन्म की तारीख की बात करे तो लड़के का जन्म साल 2011 के 11 नवंबर को सुबह 11:11 मिनट पर हुआ था. और इस 11 नवम्बर को उसने अपना 11वां जन्मदिन मनाया. ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में रहने वाले इस लड़के का नाम डेनियल सॉन्डर्स है. और हैरानी की बात तो ये है कि उस लड़के को अपने अपने 11वें जन्मदिन पर 11 ही गिफ्ट मिले है। आप सोच रहे होंगे ये तो बेहद ही अजीब घटना है, ऐसा होता हैं क्या ? जी हां ये सच है।

1 नंबर को अपना लकी नंबर मानते हैं

साथ ही डेनियल और उनकी मां दोनों ही 11 नंबर को अपना लकी नंबर मानते हैं. डेनियल के जन्म को लेकर उनकी माँ ने बताया कि वह 6 दिन बाद पैदा होने वाला था. उनकी डिलीवरी की तारीख 17 नवंबर थी. लेकिन 11 नवंबर को अचानक से उन्हें लेबर पेन हुआ और फिर उन्होंने डेनियल का जन्म दिया. इसी दिन से ऐसा संयोग बना कि सब कुछ 11 नंबर से जुड़ता गया। जैसे-बेटे का जन्म 2011 में 11 नवंबर 11 बजकर 11 मिनट पर हुआ. डेनियल ने अपने जन्मदिन को लेकर कहा- ‘मैं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था और मां स्कूल टाइम से ही 11 नंबर को भाग्यशाली मानती आ रही हैं.

Exit mobile version