Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
37 साल की जेसिका की है 15 इंच लंबी दाढ़ी, महिला ने मजबूरी में अरेंज मैरिज

37 साल की जेसिका की है 15 इंच लंबी दाढ़ी, महिला ने मजबूरी में अरेंज मैरिज की, लेकिन अब है 5 बॉयफ्रेंड

37 साल की एक महिला अपनी दाढ़ी और मूंछ को लेकर सुर्खिया बटोर रही हैं। इन सब के बीच महिला ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि वह अपने पांच प्रेमियों के साथ बेहतरीन जिंदगी जी रही है। यह महिला ‘जेसा द बियर्डेड लेडी’ के नाम से प्रचलित है लेकिन उनका असली नाम जेसिका डी जरविंस्की है। 

71 साल के रिटायर्ड अमेरिकी सैनिक भी बॉयफ्रेंड लिस्ट में शामिल

जेसिका ने दावा किया है कि वह दुनिया की सबसे लंबी दाढ़ी रखने वाली महिला हैं। उनकी दाढ़ी की लंबाई 15 इंच है। जल्द ही उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। वह कुछ ही कदम दूर है क्योंकि विवियन व्हीलर की दाढ़ी उनसे बस साढ़े चार इंच लंबी है।

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार जेसिका वर्तमान में पांच लोगों के साथ Polyamory रिलेशनशिप में है। हालांकि कानूनी रूप से जेसिका की शादी एक से ही हुई है। महिला जिन लोगों के साथ रिलेशनशिप में हैं, उनमें से एक 71 साल के रिटायर्ड अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं। जबकि एक अन्य शख्स लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में है।

मजबूरी में अरेंज मैरिज की

वहीं जेसिका के एक पार्टनर ने अपने रिश्ते को लेकर कहा कि हम पूरे दिल से एक-दूसरे का साथ देते हैं। शायद इसीलिए हम लंबे समय से एक साथ हैं। Polyamory रिलेशनशिप में आने के बाद से लाइफ काफी रोमांचक हो गई है।
 लेकिन जेसिका की लाइफ आसान नहीं रही। वो बताती हैं कि उन्होंने युवावस्था में बहुत संघर्ष किया है। लोगों ने उनका बहिष्कार किया, उन्हें ट्रोल किया। यहां तक कि घरेलू हिंसा सही। मजबूरी में अरेंज मैरिज की। हालांकि अब उनकी लाइफ में थोड़ा सुधार हुआ है।

जेसिका ने बताया कि लोग ‘दाढ़ी-मूंछ वाली महिला’ कहकर चिढ़ाते थे। शुरू में तो उसे बहुत बुरा लगता था लेकिन बाद में उसने इसे अपनी मजबूती बना लिया। वह धीरे-धीरे खुद को ‘दुनिया से अलग महिला’ समझने लगीं।

जेसिका को सर्जरी में एक टांग भी गंवानी पड़ी

बता दें कि जेसिका पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम और फाइब्रोमाइल्गिया से पीड़ित है। इस सिंड्रोम के कारण महिलाओं के शरीर में हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। वहीं, फाइब्रोमाइल्गिया के उचित उपचार न मिलने के कारण हड्डियों को नुकसान पहुंचाने के साथ कैंसर जैसी समस्याओं को जन्म देता है।

जेसिका ने बताया कि मुझे हमेशा से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही हैं। उन्हें सर्जरी में एक टांग भी गंवानी पड़ी। लेकिन अब जेसिका को उम्मीद है कि जल्द ही वह ‘सबसे लंबी दाढ़ी’ वाली महिला का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी।

Exit mobile version