Bollywood News : किशोर कुमार एक शानदार गायक थे, लेकिन उनका जीवन भी उतना ही दिलचस्प था। जितना उनके गाने,आज भी लोगों के दिलों में उनकी याद बसी हुई हैं। उनकी आवाज़ ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही, जिसमें कई हैरान करने वाली बातें शामिल हैं।
गाने की ट्रेनिंग नहीं, फिर भी बने बड़े गायक
Kishore Kumarने अपनी जिंदगी में 1500 से ज्यादा गाने गाए, लेकिन यह चौंकाने वाली बात है कि उन्होंने कभी संगीत की कोई खास ट्रेनिंग नहीं ली। उनका पहला ब्रेक संगीतकार एस.डी. बर्मन से मिला था। किशोर कुमार ने खुद बताया था कि उनके भाई अशोक कुमार के जरिए वो एस.डी. बर्मन से मिले थे।
अशोक कुमार ने एक बार बताया था कि किशोर बचपन में बहुत बेसुरे थे। लेकिन एक बार उनके पैर में चोट लगी और वो जोर जोर से रोने लगे। इस दौरान उनके गले में सुधार हुआ, और फिर वो गायक बन गए।
पहली शादी और मधुबाला से प्यार
किशोर कुमार की निजी जिंदगी में भी बहुत उतार चढ़ाव आए। उनकी पहली शादी रूमा गुहा ठाकुरता से हुई थी, जो आठ साल तक चली। इसके बाद उनकी जिंदगी में मधुबाला आईं।
मधुबाला से शादी औरधर्म परिवर्तन
मधुबाला से शादी के लिए किशोर कुमार ने धर्म परिवर्तन किया और इस्लाम अपनाया।
वह अब्दुल करीम बन गए थे। यह कदम उनके लिए काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि वो सच्चे प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार थे। यहां तक की मधुबाला के लिए धर्म बदला
मधुबाला के साथ फिल्में
Kishore Kumar और मधुबाला ने साथ में कई हिट फिल्में कीं, जैसे ‘झुमरू’, ‘हाफ टिकट’ और ‘चलती का नाम गाड़ी’। उनकी जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई। लेकिन, अफसोस, कि मधुबाला का स्वास्थ्य खराब हो गया और 1969 में उनकी मौत हो गई। इससे किशोर कुमार बुरी तरह टूट गए थे।
तीसरी और चौथी शादी
मधुबाला के बाद किशोर कुमार ने तीसरी शादी योगिता बाली से की, लेकिन यह शादी भी दो साल में टूट गई। इसके बाद उन्होंने चौथी शादी लीना चंद्रावरकर से की।
लीना चंद्रावरकर किशोर कुमार की जिंदगी के आखिरी वक्त तक उनके साथ रहीं और उनका साथ दिया। दोनों का रिश्ता बहुत मजबूत था।
किशोर कुमार के दिलचस्प किस्से
Kishore Kumar केवल गायक और अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक मजेदार और चुलबुले इंसान भी थे। उनके दोस्तों का कहना है कि वह हमेशा हंसी मजाक करते रहते थे और शूटिंग के दौरान कभी-कभी अचानक गाने भी बंद कर देते थे। उनकी आदतें और उनका अंदाज ही उन्हें सबसे अलग बनाता था।