Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home अद्भुत कहानियां

Motivational Story: “पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती” इस बात को सच कर दिखाया पुणे की उषा रे ने, 79 की उम्र में भी करती हैं पढ़ाई और जॉब

79 साल की उषा रे एमबीए कर रही हैं और जॉब भी कर रही हैं। उन्होंने कैंसर को दो बार हराया। अगर उन्होंने डिग्री पूरी कर ली, तो वह दुनिया की सबसे उम्रदराज़ एमबीए ग्रेजुएट बन जाएंगी।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
February 11, 2025
in अद्भुत कहानियां
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Motivational Story: सीखने की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन 50-55 के बाद ज़्यादातर लोग पढ़ाई छोड़ देते हैं। मगर पुणे की उषा रे ऐसी नहीं हैं। 79 साल की उम्र में वह न सिर्फ एमबीए कर रही हैं, बल्कि जॉब भी कर रही हैं। अगर उन्होंने अपनी डिग्री पूरी कर ली, तो वह दुनिया की सबसे उम्रदराज़ एमबीए ग्रेजुएट बन जाएंगी।

काम के साथ पढ़ाई भी जारी

उषा रे हॉस्पिटल और हेल्थकेयर मैनेजमेंट में एमबीए कर रही हैं। उनकी यह पढ़ाई डॉ. डीवाई पाटिल विद्यापीठ सेंटर फॉर ऑनलाइन लर्निंग, पुणे से हो रही है। इसके साथ ही, वह लखनऊ के लवी शुभ हॉस्पिटल में अकाउंट्स और एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में काम भी करती हैं।

RELATED POSTS

Business man, Business Person, Struggle life, Reality, Motivational, Inspiratopl

Business News : कम उम्र में की Womkigrp ग्रुप की शुरुआत और बन गए कामयाबी की नई और बेहतरीन मिसाल

July 26, 2024

अपने लिए कुछ करना चाहती थीं

उषा रे बताती हैं कि उन्होंने ज़िंदगी में बहुत कुछ किया,पढ़ाया, देश-विदेश की यात्रा की। लेकिन जब उम्र बढ़ी, तो लगा कि उन्हें खुद के लिए भी कुछ करना चाहिए। उनका मानना है कि खाली बैठना सही नहीं होता। दिनभर ऑफिस के बाद शाम को उनके पास वक्त होता था, और उन्हें लगता था कि वह इसे बेकार कर रही हैं। इसलिए उन्होंने एमबीए करने का फैसला किया।

 

कैंसर को भी दो बार हरा चुकी हैं

उषा रे ने 1966 में जूलॉजी में एमएससी और 1978 में एमएड किया। इसके बाद उन्होंने भारत और विदेश में पढ़ाया। 2003 में उन्हें स्टेज-4 कैंसर हुआ, लेकिन उन्होंने इसे हरा दिया। फिर 2022 में दोबारा कैंसर हुआ, मगर उन्होंने इस बार भी हार नहीं मानी। वह दो बार इस गंभीर बीमारी को मात दे चुकी हैं और आज भी पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रही हैं।

सबसे उम्रदराज़ एमबीए बनने की ओर

अगर उषा रे अपनी एमबीए की डिग्री पूरी कर लेती हैं, तो वह दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र में एमबीए करने वाली इंसान बन जाएंगी। अभी तक यह रिकॉर्ड 76 साल के डॉ. पीटर फंग के नाम है, जिन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से एमबीए किया था।

 

Tags: inspiring journeysMotivational
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Business man, Business Person, Struggle life, Reality, Motivational, Inspiratopl

Business News : कम उम्र में की Womkigrp ग्रुप की शुरुआत और बन गए कामयाबी की नई और बेहतरीन मिसाल

by Gulshan
July 26, 2024

Business News : सपने देखने और उनको साकार करने में बहुत फ़र्क़ होता है लेकिन कुछ लोग इस फ़र्क़ को...

Next Post
Sant Ravidas Jayanti public holiday announcement

12 febuary holiday स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद,प्रयागराज में महाकुंभ और संत रविदास जयंती पर अवकाश

IED blast kills soldiers in Jammu Kashmir

J&K IED Blast अखनूर में नियंत्रण रेखा के पास बड़ा धमाका, दो जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version