Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
J&K: उधमपुर में स्टूडेंट्स से भरी मिनी बस खाई में गिरी, 8 छात्र घायल

J&K: उधमपुर में स्टूडेंट्स से भरी मिनी बस खाई में गिरी, 8 छात्र घायल

जम्मू-कश्मीर में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी एक मिनी बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। इसी बीच बड़ा हादसा हो जाता है और बस खाई में गिर जाती है।

आपको बता दें हादसे के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल पुलिस को तुरंत घटना की सूचना दे दी गई। वहीं शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 8 स्टूडेंट घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि सभी घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आस- पास से भीड़ एकत्रित हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

गनीमत रही कि हादसे में किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। फिलहाल हादसे में 8 स्टूडेंट्स घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

ये हादसा उधमपुर जिले के मसोरा के पास हुआ है। यह हादसा बस के सड़क से फिसलने से हुआ है जिससे बस खाई में जा गिरती है। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

ये भी पढ़े-आज चमकेगा इन 2 राशियों का भाग्य, जानिए आज का अपना राशिफल

Exit mobile version