Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

असम में बीफ परोसने और खाने पर लगा बैन, वीडियो जारी कर हिमंत बिस्वा शर्मा ने कही बड़ी बात

दिल्ली में हुई असम सरकार की कैबिनेट बैठक में कई मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और राज्य में बीफ पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर सहमति जताई।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
December 4, 2024
in Breaking, देश
Assam Beef Ban

Assam Beef Ban

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Assam Beef Ban: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए एक बड़े फैसले की घोषणा की। सीएम हिमंत ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि राज्य सरकार ने रेस्टोरेंट, होटल और सार्वजनिक स्थानों पर बीफ परोसने और खाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। दिल्ली में हुई असम सरकार की कैबिनेट बैठक में कई मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और राज्य में बीफ पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर सहमति जताई। राज्य कैबिनेट की बैठक में बीफ खाने को लेकर मौजूदा कानून में संशोधन कर नए प्रावधान शामिल करने का फैसला लिया गया। सीएम ने कहा, ‘असम में गोहत्या रोकने के लिए हम 3 साल पहले एक कानून लेकर आए थे। इससे गोहत्या रोकने में काफी सफलता मिली है।’

असम में बीफ परोसने और खाने पर प्रतिबंध

असम के मुख्यमंत्री हिमंत शर्मा ने आगे कहा, ‘अब हमने फैसला किया है कि रेस्टोरेंट, होटल और सार्वजनिक स्थानों पर बीफ परोसना और खाना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही इसे किसी भी सार्वजनिक समारोह या सार्वजनिक स्थान पर नहीं परोसा जाएगा। बीफ पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य में बीफ खाने पर पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला किया गया है। इससे पहले मंदिरों के पास बीफ खाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब हमने इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया है कि आप किसी भी सामुदायिक स्थल, सार्वजनिक स्थल, होटल या रेस्टोरेंट में इसे नहीं खा पाएंगे। यह कदम हमने तीन साल पहले उठाया था। हम इसे और आगे ले जा रहे हैं।’

RELATED POSTS

असम में फिर चला मदरसे पर बुलडोजर, ढहाए गए मदरसे पर बनेगा मॉडल स्कूल

December 6, 2022

‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम: असम में 80 लाख फहराएँ जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज

July 19, 2022

I challenge @INCAssam to welcome the #AssamBeefBan or go and settle in Pakistan. pic.twitter.com/n4mm0KuNjK

— Pijush Hazarika (@Pijush_hazarika) December 4, 2024

ये भी पढ़े: क्या है बांग्लादेश का स्पेशल पैकेज ?, जिसकी प्रियंका गांधी ने की अमित शाह से मांग

‘फैसला पसंद नहीं तो पाकिस्तान चले जाएं’

कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले पर कई लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई, जिस पर असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘मैं असम कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि या तो इस फैसले का स्वागत करें या पाकिस्तान चले जाएं।’ वहीं बीफ बैन के फैसले पर एआईयूडीएफ विधायक और पार्टी महासचिव डॉ (हाफिज) रफीकुल इस्लाम ने कहा, ‘कैबिनेट को यह तय नहीं करना चाहिए कि लोग क्या खाएंगे या क्या पहनेंगे। बीजेपी बीफ बैन नहीं कर सकती। गोवा, वे पूर्वोत्तर राज्यों में बीफ बैन नहीं कर सकते, तो हम असम में इस फैसले पर ज्यादा ध्यान क्यों नहीं देते।’

ये भी पढ़े: क्या है बांग्लादेश का स्पेशल पैकेज ?, जिसकी प्रियंका गांधी ने की अमित शाह से मांग

Tags: Assam Beef BanAssam governmentChief Minister Himanta Biswa Sarma
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

असम में फिर चला मदरसे पर बुलडोजर, ढहाए गए मदरसे पर बनेगा मॉडल स्कूल

by Web Desk
December 6, 2022

असम के बोंगाईगांव में बुधवार को प्रशासन ने एक और मदरसा ढहा दिया। आरोप है कि इस मदरसे का इस्तेमाल...

‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम: असम में 80 लाख फहराएँ जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज

by Web Desk
July 19, 2022

Assam: असम सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच पूरे राज्य में करीब...

Next Post
सिर्फ़ expire date ही नहीं बल्कि,दावाओं के सेवन से पहले इन बातों का भी रखें ख़्याल।

सिर्फ़ expire date ही नहीं बल्कि,दावाओं के सेवन से पहले इन बातों का भी रखें ख़्याल।

Delhi Metro

Delhi Metro : केबल तार चुरा ले गए चोर, वैशाली, नोएडा से कीर्ति नगर मैट्रो की धीमी हुई रफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version