Site icon News1India

Nepal Accident :500 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV, 10 की मौत, 5 घायल बचाव कार्य जारी

Nepal EV Accident: नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानी गढ़ी के पास यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।

काठमांडू से जा रही थी वैन

जानकारी के मुताबिक, मधेश प्रदेश 03-001 ज 0880 नंबर की इलेक्ट्रिक वैन काठमांडू से सर्लाही की ओर जा रही थी। इसी दौरान भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़कखंड पर चिसापानी गढ़ी के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन गहरी खाई में जा गिरी।

पांच लोग हुए घायल

हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में सर्लाही जिले के चक्रघट्टा गांवपालिका-4 सुंदरपुरटोल निवासी 33 वर्षीय मुकेश यादव, पांच वर्षीय सक्षम कुमार यादव और तीन वर्षीय सुदन यादव शामिल हैं।

बच्चों की हालत कैसी

हेटौंडा अस्पताल में भर्ती मुकेश यादव के सिर और पीठ में चोट आई है। पांच वर्षीय सक्षम कुमार यादव के शरीर में अंदरूनी चोटें लगी हैं। दोनों की हालत सामान्य बताई गई है। वहीं तीन वर्षीय सुदन यादव के सिर और मुंह में चोट आई है। उनकी स्थिति मध्यम बताई गई है।

हादसे की जांच जारी

सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के सहप्रवक्ता शैलेन्द्र थापा ने बताया कि दुर्घटना में कुल 10 लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

Exit mobile version