Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पोस्टमोर्टेम में सिर से पैर तक मिले 24 गोलियों के निसान, मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज

पोस्टमोर्टेम में सिर से पैर तक मिले 24 गोलियों के निशान, मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज

पंजाब: मूसेवाला का कल 5 डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें उनके सिर, पैर, छाती और पेट को बुरी तरह से गोलियों से छलनी किया गया था। डॉक्टरों को गोलियों के 24 निशान मिले हैं।

मूसेवाला के बाएं फेफड़े और लीवर में गोली लगी है। इसी वजह से मौके पर ही मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं बहुत ज्यादा खून बहना भी मूसेवाला की मौत की वजह बना। मूसेवाला का रविवार शाम जवाहरके में गोलियों से भूनकर कत्ल कर दिया गया था।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बड़ी संख्या में उनके फैन मूसा गांव पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। बठिंडा रेंज के IG पीके यादव और बठिंडा के SSP जे. एलेनचेजियन को मानसा के SSP गौरव तूरा के साथ मानसा में ही कैंप करवा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मूसेवाला का शव रात भर अस्पताल की मॉर्चुरी में ही रखा गया। आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उसके बाद, मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज होगा। इसके लिए दोपहर करीब 12 बजे का वक्त तय किया गया है।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की मांग के बाद, मूसेवाला हत्याकांड की जांच अब हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे। पंजाब के गृह सचिव अनुराग वर्मा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र लिख दिया है, इसी के चलते सिक्योरिटी कटौती लीक पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें कहा गया कि मान सरकार ने राजनीतिक बदले के तहत सिक्योरिटी वापस ली। इसके बाद इसकी सूचना को सार्वजनिक कर दिया। जिसकी वजह से सबके लिए सुरक्षा खतरा पैदा हो गया है।

पंजाब सरकार का हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को लिखा पत्र
Exit mobile version