Sukhbir Badal: अमृतसर में गोल्डन टेंपल में सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला, सामने आया गोली मारने का VIDEO

Sukhbir Badal Firing Video: सुखबीर सिंह बादल पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वह स्वर्ण मंदिर के बाहर धार्मिक दंड के रूप में दरबान की सेवा दे रहे थे। हमलावर की गोलीबारी से स्वर्ण मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Golden Temple Firing

Golden Temple Firing : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले का एक वीडियो सामने आया है। इस हमले में अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल पर गोलीबारी की गई, लेकिन वह इस हमले में सुरक्षित रहे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति रिवॉल्वर निकालकर सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग करने की कोशिश करता है, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोग उसे रोक लेते हैं। यह घटना 2 दिसंबर को उस समय हुई, जब सुखबीर सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अन्य नेता श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उन्हें दिए गए धार्मिक दंड के तहत ‘सेवा’ कर रहे थे।

जैसे ही बुजुर्ग हमलावर ने गोली चलाई, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया और उसके पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली। आरोपी की पहचान नारायण सिंह के रूप में हुई है, और वह कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

बाल-बाल बचे सुखबीर सिंह बादल 

अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक बुजुर्ग ने मौके का फायदा उठाते हुए सुखबीर सिंह बादल को गोली मार दी। दरअसल, सुखबीर सिंह बादल दरबार साहिब के गेट पर द्वारपाल के तौर पर सेवा कर रहे थे। वह धार्मिक सजा के तौर पर द्वारपाल के तौर पर सेवा कर रहे थे। तभी सामने से एक हमलावर आता है और उन पर पिस्तौल तान देता है। वह अपनी जेब से बंदूक निकालता है और सुखबीर सिंह बादल पर तान देता है। इसके बाद सुखबीर सिंह बादल के बगल में खड़ा एक सेवादार आगे बढ़ता है और हमलावर को रोकता है।

यह भी पढ़ें : गिरफ्तारी को लेकर गुस्से से गर्माए किसान, आज होगी ग्रेटर नोएडा में महापंचायत, जानें क्या…

स्वर्ण मंदिर परिसर में हंगामा

जब तक वह उसे रोक पाता, तब तक फायरिंग हो चुकी थी, लेकिन गनीमत रही कि गोली मिसफायर हो गई और कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को काबू कर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दरबार साहिब के सामने हमलावर द्वारा की गई फायरिंग से स्वर्ण मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version