Gold Silver Price Today 20 June: देश के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे खरीदारी की योजना बना रहे लोगों को कुछ राहत मिली है। 20 जून की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर करीब ₹1,46,010 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत ₹2,840 की गिरावट के साथ ₹1,50,600 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
डॉलर की मजबूती का असर
बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। इसी वजह से घरेलू बाजार में भी सोना लगातार सस्ता हो रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार तक 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,44,970 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यही दरें दोनों दिन लागू रहेंगी।
अलग-अलग कैरेट के सोने का भाव
आईबीजेए के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹1,44,970 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट सोने का भाव ₹1,44,390 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोना ₹1,32,793 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना ₹1,08,728 प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना ₹84,808 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।
प्रमुख शहरों में क्या है सोने का रेट?
दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गुरुग्राम, चंडीगढ़ और जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,46,010 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,33,850 प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। मुंबई, कोलकाता, पुणे, नागपुर, बैंगलोर और हैदराबाद जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,45,860 प्रति 10 ग्राम रही। चेन्नई में यह दर सबसे अधिक ₹1,48,040 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली है। GoodReturns के अनुसार, चांदी का भाव घटकर ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। वहीं आईबीजेए के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय चांदी की कीमत ₹2,31,973 प्रति किलोग्राम थी। बाजार बंद रहने के कारण यही दरें सप्ताहांत में भी लागू रहेंगी।
बड़े शहरों में चांदी का ताजा भाव
दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, नोएडा, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे और कई अन्य शहरों में चांदी का भाव ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वहीं चेन्नई, भुवनेश्वर, कटक, हैदराबाद और केरल में चांदी की कीमत ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम रही। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक परिस्थितियों और डॉलर की चाल के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।Title: सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में भी नरमी, जानिए आज का ताजा भाव
