Site icon News1India

Nvidia Crash: कैसे 20 मिनट में अमेरिकी शॉर्ट ETF में निवेशकों का एक रुपया बना 8 पैसा,92% साफ, जानिए कैसे हुआ खेल

अमेरिका में 23 नवंबर को शेयर बाजार खुलने से पहले Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग की वापसी की खबर आई। इससे Nvidia के शेयर प्री-मार्केट में ही 30% चढ़ गए। जिन निवेशकों ने शॉर्ट सेलिंग में पैसा लगाया था, उनका नुकसान तीन गुना हो गया। ट्रिपल-लीवरेज्ड शॉर्ट ETF में लगभग 92% की गिरावट आ गई, जबकि 2x शॉर्ट ETF में 62% नुकसान हुआ। आनन-फानन में ट्रेडिंग रोकनी पड़ी।

कैसे हुआ खेल

दरअसल, यह कंपनी एक्सचेंज ट्रेडेड प्रोडक्ट बेचती है — इनमें ETF जैसे प्रोडक्ट आते हैं। ये कंपनी शेयर खरीदने वालों को तीन गुना लेवरेज देती है। यानी अगर आपके पास एक लाख रुपये हों तो आप चार लाख के शेयर खरीद सकते हैं। इसे ट्रिपल-लीवरेज्ड शॉर्ट फंड कहा जाता है। Nvidia के शेयर लगातार गिर रहे थे, तो हजारों लोगों ने इस कंपनी के जरिये पैसा लगाया। उन्हें लगा कि शेयर 10% गिरेगा तो 40% का मोटा रिटर्न मिल जाएगा। लेकिन यही लालच ले डूबी।

इन्वेस्टर्स को लग रहा था कि Nvidia का शेयर और गिरेगा। इसलिए उन्होंने शॉर्ट सेलिंग में सारे पैसे लगा दिए। इसी बीच CEO की वापसी की खबर आई और शेयर 30% उछल गए। शॉर्ट सेलर्स की कमाई तीन गुना कम हो गई और फंड 92% टूट गया। एक तरह से कहें तो ये लोग बर्बाद हो गए।

ETF के जरिये हुआ खेल

ETF यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में लोग पैसा लगाते हैं और यह पैसा कई तरह के शेयरों और दूसरे तरह के एसेट्स में कंपनियां लगाती हैं। भारत के हिसाब से सोचिए — जैसे आपने Nifty 50 ETF में इन्वेस्ट किया। अब उस कंपनी ने आपका पैसा Nifty की 50 कंपनियों में से कई में लगा दिया। अगर उसने शॉर्ट सेलिंग की और मान लो शेयर चढ़ गए तो नुकसान पक्का। लेकिन अगर उसने शॉर्ट सेलिंग की और शेयर बाजार गिरता चला गया तो नुकसान की बजाय जबरदस्त फायदा होगा। लेकिन कुछ ETF दोगुना-तिगुना दांव लगाने का मौका देते हैं। बस यही लालच ले डूबती है।

इस घटना से भारतीय निवेशकों को भी सीख लेनी चाहिए। लीवरेज्ड ETF लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए नहीं हैं और इनमें जोखिम बहुत ज्यादा है। सेबी ने भी ऐसे प्रोडक्ट्स के लिए सख्त नियम बनाए हैं, लेकिन निवेशकों को खुद भी सतर्क रहना होगा।

Exit mobile version