• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 16, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

Delhi में 5 दिन का अलर्ट, यूपी से बिहार तक 10 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, जानिए अपने प्रदेश का मौसम

दिल्ली में अगले 5 दिन तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी हुआ है। उत्तर भारत समेत 10 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भी मौसम बिगड़ सकता है। आंध्र प्रदेश में गर्मी बरकरार रहेगी।

by Mayank Yadav
July 1, 2025
in Breaking, Latest News, मौसम
0
Delhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi rain alert: दिल्ली में मानसून की दस्तक के साथ राहत की फुहारें शुरू हो गई हैं, लेकिन अगले पांच दिन राजधानी Delhi और उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए चुनौती बन सकते हैं। मौसम विभाग ने Delhi, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत देश के दस राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में भी लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इस दौरान तापमान में गिरावट तो देखने को मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं आंध्र प्रदेश और यनम में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Delhi में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तेज बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। राजधानी में लगातार हो रही बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना बना हुआ है। Delhi में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार को जून का सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।

Related posts

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

August 15, 2025
93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

August 15, 2025

इन राज्यों में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 और 2 जुलाई को झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 5 जुलाई तक बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी 5 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में भी कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 5 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है।

दक्षिण भारत में गर्मी और तेज हवाएं

दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा। वहीं, केरल और कर्नाटक में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों तक दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

कॉलेज फीस की टेंशन खत्म! CBSE की स्कॉलरशिप स्कीम में रजिस्ट्रेशन शुरू – जल्द करें आवेदन!

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49
Previous Post

This Filipino guy channels his inner Miss Universe by strutting in six-inch heels and speedos

Next Post

पति की मौत के बाद पत्नी ने तोड़ा भरोसा, प्रेमी संग फरार; बेटी के गहने भी ले गई, CCTV में कैद हुई वारदात

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Barabanki

पति की मौत के बाद पत्नी ने तोड़ा भरोसा, प्रेमी संग फरार; बेटी के गहने भी ले गई, CCTV में कैद हुई वारदात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version