Site icon News1India

Delhi में गर्मी का कहर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Delhi

Delhi weather: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सोमवार को राजधानी का तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मई माह का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो आज यानी मंगलवार से मौसम में कुछ राहत मिल सकती है। पूर्वी हवाएं चलने से वातावरण में नमी आई है और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। विभाग ने दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान और जम्मू में लू की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में गर्मी से राहत की उम्मीद, मगर उमस करेगी परेशान

बीते दो दिनों से Delhi-एनसीआर में तापमान लगातार 42 डिग्री के पार जा रहा है। सोमवार को सफदरजंग वेधशाला ने 42.3 डिग्री का अधिकतम तापमान दर्ज किया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि मंगलवार की सुबह से चल रही पूर्वी हवाओं के चलते वातावरण में नमी आई है, जिससे कुछ राहत मिली है, लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का अनुमान

Delhi मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चल सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार भी हैं। विभाग के अनुसार इस हफ्ते शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में भी इसी तरह की मौसम गतिविधियों की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप शामिल हैं। इसके अलावा पूर्वी बिहार, झारखंड, पूर्वी गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पंजाब, यूपी, एमपी और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान और जम्मू में लू का अलर्ट, दोपहर में बाहर न निकलें

मौसम विभाग ने राजस्थान और जम्मू डिवीजन में लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें। मध्य प्रदेश में भी कुछ हिस्सों में तेज गर्मी और लू की आशंका है।

जिन्ना की फंडिंग में इस्तेमाल हुई संपत्ति पर अली खान महमूदाबाद के परिवार का हक भाजपा ने रोका : थिंक टैंक

Exit mobile version