Site icon News1India

Delhi-NCRमें बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर आफत के आसार

Delhi-NCR

Delhi-NCR weather alert: दिल्ली-NCR में रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया। शनिवार को जहां तेज धूप और गर्मी ने परेशान किया, वहीं रविवार को ठंडी हवाओं और हल्की बारिश ने राहत दी। मौसम विभाग ने Delhi-NCR समेत 15 से अधिक राज्यों में 27 जुलाई से 1 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई पहाड़ी राज्यों में हालात बिगड़ सकते हैं। दिल्ली में 27 से 30 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी गरज और बिजली के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार

Delhi-NCR में मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार को जहां दिन में तेज धूप से गर्मी बढ़ी, वहीं रविवार सुबह फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 से 30 जुलाई तक दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रह सकता है। इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 से 30 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, यनम, लक्षद्वीप और रायलसीमा में भी तेज बारिश के आसार हैं। कोंकण, गोवा, गुजरात, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश का सिलसिला अगले 6-7 दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में आफत बनकर बरसेगा पानी

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश ने पहले ही तबाही मचा रखी है। अब 29 और 30 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और सड़कें बंद होने की आशंका है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से हिमाचल और उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर में भी अगले हफ्ते भारी बारिश का अनुमान

पूर्वोत्तर भारत में भी बादल जमकर बरसने वाले हैं। 27 जुलाई से 1 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

संविधान से ‘सेक्युलरिज्म’ नहीं हटेगा: मोदी सरकार की नीति पर मायावती ने जताई खुशी, कहा- राहत की खबर है

Exit mobile version