Site icon News1India

पल-पल बदलेगा मौसम का मिजाज: दिल्ली को राहत, यूपी में लू का कहर, बिहार में बारिश-आंधी की चेतावनी

Delhi NCR

Delhi rain: देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। जहां एक ओर Delhi-एनसीआर में बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू का कहर जारी है। मौसम विभाग ने यूपी के 40 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बिहार में दिन में भीषण गर्मी और रात में बारिश का दौर जारी है। उधर पहाड़ी राज्यों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली-एनसीआर में राहत की फुहारें, आगे कैसा रहेगा मौसम

Delhi-एनसीआर में मंगलवार को हुई बारिश ने तपती गर्मी से लोगों को कुछ राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक यहां मौसम मिलाजुला रहेगा। 15 और 16 मई को दिल्ली में हल्की आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है। 17 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि 18 और 19 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

यूपी में लू का प्रकोप, 15 जिलों में हीटवेव अलर्ट

उत्तर प्रदेश में अधिकतर जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। मौसम विभाग ने 15 मई को 40 जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। हालांकि कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 16 से 19 मई के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना है। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर समेत कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।

बिहार और झारखंड में बदला मौसम का मिजाज

बिहार में दिन में भीषण गर्मी के बाद रात को तेज बारिश और आंधी का सिलसिला जारी है। 15 और 16 मई को पूरे बिहार में मूसलधार बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। झारखंड में भी 16 मई से मौसम में बड़ा बदलाव होगा। राज्य भर में तेज आंधी, तूफान और बारिश का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है। देहरादून और हरिद्वार जैसे शहरों में तापमान 36 डिग्री पार कर चुका है। हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक ऊपरी और मध्यवर्ती इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Rain in Delhi-Noida: दिल्ली-NCR में मौसम हुआ मेहरबान, तेज हवा के बाद बारिश से मिली राहत

Exit mobile version