Site icon News1India

Delhi में गर्मी का कहर: 42 डिग्री तापमान, लेकिन महसूस हो रही 50 डिग्री की तपिश! क्यों उमस बना रही जिंदगी बेहाल?

Delhi

Delhi heat: दिल्ली में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन लोगों को यह तापमान 50 डिग्री जैसा महसूस हुआ। इसका मुख्य कारण हवा में नमी की बढ़ती मात्रा है, जिससे उमस और चिपचिपाहट ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। घर के अंदर हों या बाहर, हर जगह गर्मी से राहत मिलना मुश्किल हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत की उम्मीद कम ही है, हालांकि 22 मई के बाद कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। सवाल उठता है कि 40 डिग्री तापमान का अहसास 50 डिग्री जैसा क्यों हो रहा है?

गर्मी के अहसास की असल वजह

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज हुआ, लेकिन हीट इंडेक्स 49.6 डिग्री तक पहुंच गया। यानी तापमान से कहीं ज्यादा गर्मी महसूस हुई। सफदरजंग स्टेशन पर तापमान 42 डिग्री रहा, लेकिन 43% नमी के कारण 50 डिग्री जैसा अहसास हुआ। वैज्ञानिकों के अनुसार जब हवा में आर्द्रता अधिक होती है तो शरीर से निकलने वाला पसीना आसानी से नहीं सूखता, जिससे शरीर को ठंडक नहीं मिलती और गर्मी अधिक महसूस होती है। यही कारण है कि तापमान भले ही 40 डिग्री हो, लेकिन वातावरण का प्रभाव 3 से 5 डिग्री अधिक लगता है।

हीट इंडेक्स ने तोड़ा रिकॉर्ड

पिछले कुछ दिनों से Delhi  का हीट इंडेक्स लगातार बढ़ रहा है। हीट इंडेक्स वह आंकड़ा होता है जो नमी और तापमान के मिश्रण से बनता है और बताता है कि असल में कितनी गर्मी महसूस हो रही है। मंगलवार को यह आंकड़ा 49.6 डिग्री पर पहुंच गया, जो बेहद खतरनाक स्थिति मानी जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में लू लगने और डिहाइड्रेशन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

कब मिलेगी राहत?

Delhi  मौसम विभाग के अनुसार 22 मई को भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और नमी का स्तर 67% तक पहुंच सकता है। हालांकि 23 मई से तापमान में हल्की गिरावट का अनुमान है। एक पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में बना चक्रवात दिल्ली में नमी बढ़ा रहा है। बुधवार को आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन मानसून के जून अंत तक पहुंचने की संभावना के चलते फिलहाल उमस और गर्मी से जूझना पड़ेगा।

खड़गे का केंद्र पर हमला: ‘PAK की मदद कर रहा चीन, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ छोटी जंग!’

Exit mobile version