Site icon News1India

India Weather: मानसून को लेकर IMD का बड़ा अपडेट, गरज-चमक के साथ इन राज्यों भारी बारिश

india-weather-imd-has-also-predicted-heavy-rains-in-many-states-of-the-country-in-the-next-5-days

India Weather Update: बीते दिनों कई इलाकों में हुई बारिश के बावजूद गर्मी का सितम लगातार जारी है। इस बीच IMD ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून देश के कई राज्यों (India Weather News) में मानसून दस्तक देने वाला है। साथ ही अगले पांच दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

IMD का कहना है कि उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर स्थित एक चक्रवाती परिसंचरण के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही इन राज्यों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

पहाड़ों पर गरज-चमक के साथ बारिश

6 और 7 जून को मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों जैसे जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। अगले पांच दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 से 10 जून तक भारी बारिश का अनुमान लगाया है। 8 से 10 जून तक अरुणाचल प्रदेश और 10 जून को नागालैंड में भारी बारिश की आशंका है।

इन इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर IMD ने 6 जून को ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। वहीं, 6 और 7 जून को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही यहां धूल भरी आंधी आने की संभावना भी जताई है। वहीं, 7 जून को पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

अगले 5 दिन इन राज्यों में मध्यम बारिश

आईएमडी का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा 6 से 8 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है।

इसके अलावा अगले दो से तीन दिनों में बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। 6 से 8 जून तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Delhi Weather: दिल्ली को बचाने के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी, अगले चार दिनों में मौसम कैसा?

Exit mobile version