Site icon News1India

Weather update : बारिश और आंधी का अलर्ट जारी,कहां समय से पहले पहुंचा मॉनसून, क्या लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

monsoon alert India

Monsoon alert India : इस बार देश में मॉनसून ने सामान्य से पहले ही दस्तक दे दी है। दक्षिण भारत में इसकी एंट्री के बाद अब यह धीरे-धीरे उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर अब यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में साफ तौर पर दिखने लगा है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इन राज्यों में 1 जून से 4 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। साथ ही कई जगहों पर तेज़ हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। इससे लोगों को लू और तेज़ गर्मी से राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में 1 जून तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश में भी तेज़ बारिश हो सकती है। यहां अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

दक्षिण भारत में बारिश के साथ तेज़ हवाएं

केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में1 जून से 4 जून तक बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा में 3 जून तक मूसलधार बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश के साथ आंधी और तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और कमजोर मकानों वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

राजस्थान में धूल भरी आंधी की आशंका

पश्चिमी राजस्थान में 2 जून से 4 जून के बीच तेज़ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इससे ट्रैफिक और विज़िबिलिटी पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

इन राज्यों में भारी से हल्की बारिश का पूर्वानुमान

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: 1जून को भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड:  1 जून को तेज़ बारिश

दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़: 1 जून से 4 जून तक बारिश

राजस्थान: हल्की बारिश और धूल भरी आंधी

लोगों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

बारिश के दौरान बिजली से जुड़े उपकरणों से दूरी बनाकर रखें।

खुले मैदान या ऊँचे पेड़ों के नीचे खड़े न हों।

तेज़ हवाओं और बारिश में बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलें।

सड़क पर जलभराव होने पर गाड़ी सावधानी से चलाएं।

Exit mobile version