Site icon News1India

weather update : आधे से ज़्यादा देश में पहुंचा मानसून, बढ़ाई मुश्किलें तो दी राहत भी,कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

monsoon alert india

weather update 2025 : देश के कई हिस्सों में अब मानसून ने अपनी पूरी ताकत के साथ दस्तक दे दी है। जहां एक ओर बारिश से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आज यानी 19 जून को देश के लगभग आधे हिस्से में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में रेड अलर्ट,कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज झारखंड में बेहद भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने बताया है कि आज गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है।

दिल्ली वालों को मिली राहत,लेकिन तूफान की आशंका बरकरार

दिल्ली में अभी मॉनसून की आधिकारिक एंट्री नहीं हुई है, लेकिन प्री-मानसून बारिश ने गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश और दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं रात को गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही चक्रवाती हवाओं के चलते दिल्ली समेत गुजरात और दक्षिण भारत में तूफान का भी खतरा जताया गया है।

महाराष्ट्र में भी हालात गंभीर, मुंबई में येलो अलर्ट

मुंबई, ठाणे और पालघर में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है।रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट और मुंबई, ठाणे व पालघर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी यहां के लोगों को अलर्ट रहने की ज़रूरत है।

Exit mobile version