शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

हिमाचल में बर्फबारी, दिल्ली-NCR और राजस्थान में बर्फीली हवाओं का कहर

लाहौल-स्पीति जिले का केलांग क्षेत्र सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ी सर्दी का प्रकोप लगातार बना हुआ है।

by Gulshan
फ़रवरी 7, 2025
in Latest News, देश, मौसम
Weather Forecast
Share on FacebookShare on Twitter

Weather Forecast : हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में तीन से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि लाहौल-स्पीति जिले का केलांग क्षेत्र सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। बुधवार शाम से ही राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। गोंडल में नौ सेंटीमीटर, केलांग में छह सेंटीमीटर, कल्पा में 3.6 सेंटीमीटर और कोठी में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, राज्य के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। मनाली में 20 मिमी, डलहौजी में सात मिमी, कटौला में 6.1 मिमी और भरमौर में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई।

कुकुमसेरी में रात का तापमान शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, ताबो में शून्य से 10.8 डिग्री और कल्पा में शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। मनाली और शिमला में क्रमशः शून्य से 1.5 डिग्री और 1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बिलासपुर और मंडी में घना कोहरा छाया, जिससे दृश्यता मात्र 200 मीटर रह गई। मौसम विभाग ने चंबा, ऊना और बर्थिन में शीतलहर के प्रभाव को बनाए रखने की जानकारी दी, जबकि मनाली और कल्पा में दिन के समय भी सर्दी का असर रहा। विभाग ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

RELATED NEWS

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

सितम्बर 24, 2026
Weather Update

Weather Forecast :उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और बर्फबारी का डबल अलर्ट, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

दिसम्बर 20, 2025

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी

राजस्थान में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों में जयपुर और कोटा संभाग में कई स्थानों पर शीतलहर के प्रभाव की पुष्टि हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 02.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, सीकर में 3.5 डिग्री, नागौर और लूणकरणसर में 3.8 डिग्री, करौली में 4.4 डिग्री, दौसा में 5.1 डिग्री और संगरिया में 5.2 डिग्री तापमान रहा। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : नोएडा के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्ट

दिल्ली के मौसम का हाल 

दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का औसत तापमान से 1.2 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता स्तर 92 प्रतिशत था। दिनभर तेज हवाओं के चलने की संभावना है और अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 9 बजे 180 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

Tags: weather forecast
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

UP Weather: भीषण उमस और गर्मी से परेशान उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम में...

Weather Update

Weather Forecast :उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और बर्फबारी का डबल अलर्ट, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Weather Forecast: दिसंबर की ठंड अब अपने पूरे असर में दिखाई दे रही है। पहाड़ी इलाकों से लेकर उत्तर भारत...

Delhi NCR Weather update: दिल्ली में जारी मौसम का उतार चढ़ाव,सुबह शाम हल्की ठंडक, दिन में गर्मी का एहसास

Delhi NCR Weather update: दिल्ली में जारी मौसम का उतार चढ़ाव,सुबह शाम हल्की ठंडक, दिन में गर्मी का एहसास

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 14, 2025

 weather update: दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर के मध्य में भी मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। सुबह और...

Weather Forecast System: तेज़ स्पीड, कम समय सटीक जानकारी, क्या है मौसम की मार से बचाव का नया हथियार

Weather Forecast System: तेज़ स्पीड, कम समय सटीक जानकारी, क्या है मौसम की मार से बचाव का नया हथियार

by SYED BUSHRA
मई 27, 2025

Bharat Forecast System: भारत सरकार ने एक बड़ी और जरूरी पहल करते हुए 'भारत फोरकास्ट सिस्टम' लॉन्च किया है। यह...

UP rain : जानिए कैसे कानपुर से गर्मी हुई ‘छूमंतर’, अब आंधी-ओलावृष्टि के साथ होगी झमाझम बारिश

UP rain : जानिए कैसे कानपुर से गर्मी हुई ‘छूमंतर’, अब आंधी-ओलावृष्टि के साथ होगी झमाझम बारिश

by Vinod
अप्रैल 27, 2025

Uttar Pradesh Weather Update 27 April 2025:  उत्तर प्रदेश में एकाएक मौसम ने करवट बदला और सबसे गर्म शहर कानपुर...

Next Post
mhakhumb

Maha Kumbh में आग का तांडव, संगम के सेक्टर-18 में शंकराचार्य रोड का पंडाल जलकर हुआ राख!

Mahakumbh 2025

महाकुंभ में फिर लगी आग, टेंटों से उठी लपटों में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In