Site icon News1India

UP Weather Update : दशहरा के बाद ठंड की दस्तक, प्रदेश मे सर्दियों की तैयारी शुरू

UP Weather Update

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई और बारिश रुकने के बाद, अब यूपी के लोग ठंड का इंतजार कर रहे हैं। मानसून की विदाई के साथ ही IMD ने यूपी में ठंड को लेकर संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही ठंड का मौसम शुरू हो सकता है।

फिलहाल तो यूपी का मौसम अभी सामान्य है, दिन में वातावरण सूखा रहता है और धूप चमकदार दिखाई देती है। वहीं, अक्टूबर के अंत तक मौसम में बदलाव की आशंका जताई जा रही है।

मानसून की विदाई

प्रदेश में मानसून की समाप्ति के बाद बारिश में कमी आई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। तेज धूप के कारण लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं, जबकि रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 17 अक्टूबर तक बारिश और गरज-चमक की कोई संभावना नहीं है। अक्टूबर के अंत तक  यूपी में सुबह और शाम में पंखे बंद करने का सीजन आ सकता है।

यह भी पढ़े UP Weather Update: यूपी में मौसम ने फिर बदली करवट, मेरठ-मुजफ्फरनगर समेत इन जिलों में होगी बारिश,

आमतौर पर दशहरे तक हल्की ठंड का एहसास हो जाता है , लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में भी मौसम में खास बदलाव नहीं आया है। हालांकि, नवंबर की शुरुआत में ठंड आने की संभावना है, जिससे मौसम और भी सुहावना हो जाएगा और तापमान में गिरावट हो सकती है। इस समय प्रदेश के लिए कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Exit mobile version